खरसावां के मां आकषिणी शक्तिपीठ को विकसित एव सौंदर्यीकरण करने के लिए पर्यटन मंत्री से मुलाकात, मां आकषिणी मंदिर के वार्षिक आखान यात्रा आने का दिया आमंत्रण,
Kharsawan
खरसावां के आस्था और विश्वास के प्रतीक मां आकषिणी मंदिर मे मकर संक्रांति पर होने वाले वार्षिक आखान यात्रा मे आने के लिए झारखंड के पर्यटन मंत्री (खेल, कला, संस्कृति और युवा मामले मंत्री भी) सुदिव्य कुमार सोनू को मां आकषिणी विकास समिति के सदस्यों ने आमंत्रण पत्र दिया। मां आकषिणी शक्तिपीठ को विकसित एव सौंदर्यीकरण करने के लिए पहले ही पर्यटन मंत्री से मुलाकात कर कई मांगे रखी गया था। जिसमें खरसावां सरायकेला मुख्य मार्ग के गोढपुर चौक से मां आकषिणी मंदिर के मुख्य पुजारी के घर तक साइट लाइटिंग की व्यवस्था करने, आकर्षिनी मेला मैदान में दो हाई मास्ट लाइट की व्यवस्था, आकर्षिनी गेस्ट हाउस में लाइटिंग की व्यवस्था, अकाषिनी पहाड़ी के ऊपर और मेला मैदान मे जगह-जगह पानी टेप की व्यवस्था करने, आकर्षिनी पहाड़ी मंदिर तक पहुंचने वाले सिढियो की मरमती और टाइल्स लगाने, सिढियो के 50-50 फीट पर शेड का निर्माण, आकर्षिनी पहाड़ी पर चढ़ने वाली सिढियो के दोनों और रेलिंग लगाने, आकर्षिनी पहाड़ी पर 40 / 60 का श्रद्धालु शेड निर्माण, आकर्षिनी पुराने रेस्ट हाउस की मरामाती और दोनों छोर पर रोड निर्माण, आकर्षिनी गेस्ट हाउस की मरमती, रंगाई पुताई, लाइटिंग, फर्नीचर व डीजे की व्यवस्था करने की मांग की गई थी। पर्यटन मंत्री के आदेश पर सरायकेला खरसावां जिला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने बिगत 28 सितंबर को खरसावां के आकषिणी मंदिर का निरीक्षण किया था। साथ ही मां आकषिणी विकास समिति के सदस्यों के साथ विचार विमर्श किया था। इसके अलावा एक टीम भेज कर रिपोर्ट सोपने का निर्देश दिया था। साथ आश्वासन दिया था कि जल्द से जल्द मां आकषिणी मंदिर शक्तिपीठ को विकसित एव सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा। इस सारनिया कार्य के लिए मां आकषिणी विकास समिति के सदस्यों ने झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के रांची स्थित आवास में मुलाकात कर उनका आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया गया।जबकि आखान यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया गया। इस दौरान मुख्य रूप से मां आकषिणी विकास समिति के उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मंडल, सचिव प्रभाकर मंडल, कंचन कुमार चौहान, सुधांशु शेखर चौहान, हेमन्त कुमार मंडल, सपन कुमार मंडल, केशव प्रधान, लखन लाल महतो, लक्ष्मण गांगुली आदि मौजूद थे।
July 24, 2026 7: 34 am
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
