*सोनाहातु हजारों कलाकार एक साथ एक ताल में नृत्य का प्रदर्शन करेंगे, 500 ढोल नागड़ो के साथ एक ताल में भव्य रूप से किया जायेगा राज्यपाल का स्वागत*
Sonahatu
सोनाहातु स्व0 बिनोद बिहारी महतो के पुण्यतिथि को लेकर सेवा महोत्सव के रूप में मनाने की तैयारी की गई है। गूंज सह सेवा महोत्सव के तहत 20 दिसंबर सोनाहातू में चिकित्सा शिविर,नेत्र जांच शिविर सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावे कई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया है।

जिसमें रांची के विभिन्न अस्पतालों के चिकित्सक शामिल होंगे। वहीं 19 दिसम्बर को जोन्हा एवं राहे में सेवा महोत्सव के तहत चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर तथा वृद्ध असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया जायेगा। 20 दिसंबर को सोनाहातू में बृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस क्रम में स्व बिनोद बिहारी महतो के 9 फिट आदमकद प्रतिमा का अनावरण, खेल सामग्री वितरण,चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर,कंबल वितरण,छौ नृत्य स्कुली बच्चों एवं स्थानीय कलाकारों के द्वारा हजारों की संख्या में एक साथ एक ताल में सांस्कृतिक कार्यक्रम छो नृत्य आयोजन किया जायेगा। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा।पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने बैठक कर कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर क्षेत्रीय प्रभारी, कार्यकर्ताओं को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल सोनाहातु के रांगाडीह मोड़ पर आकर्षक स्टेज के निर्माण किया गया है। मूर्तिकार प्रतिमा का अंतिम रूप दे रहे है। सोनाहातू पूर्वी ओर पश्चिम के गूंज परिवार के सदस्य ओर कार्यकर्ता तैयारी को अंतिम रूप दे रहे है। प्रतिमा अनावरण में माननीय महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार सहित केंद्र के कई केन्द्रीय मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे।
