भाजपा महामंत्री सुमित चौधरी ने सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में जुडको द्वारा लगाई जा रही सोलर स्ट्रीट लाइट की शिकायत,
Seraikela
सरायकेला। भाजपा महामंत्री सुमित चौधरी ने सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में जुडको द्वारा लगाई जा रही सोलर स्ट्रीट लाइट की शिकायत की। पूरे सरायकेला शहर में करोड़ों रुपए की लागत से सोलर स्ट्रीट लाइट्स लगाई जा रही है, जो अभी तक नगर पंचायत को हैंडओवर भी नहीं की गई है। हैंडओवर के पूर्व ही अधिकतर सोलर लाइट्स खराब हो चुकी है या आधी अधूरी जल रही है, जिससे उनकी खराब गुणवत्ता होने की संभावना बढ़ गई है। चुकी सरायकेला नगर पंचायत में सोलर लाइट्स को ठीक करने के लिए मैकेनिक भी नहीं हैं, इससे पूरी संभावना है कि एक बार फिर से करोड़ों रुपए की जनउपयोगी महत्वाकांक्षी योजना सही ढंग से धरातल पर नहीं उतर पाएगी। शिकायत करते हुए सुमित चौधरी ने बताया कि जुडको द्वारा ही श्मशान घाट सड़क निर्माण और जगन्नाथ मंदिर रोड में नाली का निर्माण कराया जा रहा है, जिसे आधा-अधूरा छोड़ दिया गया है। जुडको की मनमानी के कारण करोड़ों रुपए की सरकारी योजना बर्बाद हो सकती है।
