कुचाई में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत 50 किसानों में बीच चना, सरसो, और सब्जी का बीज निः शुल्क वितरण, किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराकर उत्पादन में वृद्धि करना उदेश्य,
Kuchai
कुचाई प्रखंड परिसर स्थित कृषि तकनीकि सूचना केन्द्र में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत प्रखंड क्षेत्र के 50 किसानों के बीच चना, सरसो और सब्जी का बीज नि:शुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी लिमुनुश हेंब्रम और बीटीएम राजेश कुमार आदि ने 50 किसानों मे उच्च गुणवत्ता वाले चना बीज, सरसो और सब्जी का बीज उपलब्ध कराए गए। मौके पर श्री कुमार ने कहा कि सरकार ने किसानों को रबी मौसम में उन्नत चना, सरसो और सब्जी के उपलब्ध कराकर उत्पादन तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। बीज उपयोग, फसल की बेहतर पैदावार एवं आय बढ़ाने संबंधी जरूरी जानकारी भी दी।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराकर उत्पादन में वृद्धि करना है। किसान चना सरसो, और सब्जी की खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं। क्योंकि यह एक कम लागत वाली, अधिक लाभदायक रबी फसल है जो मिट्टी की उर्वरता भी बढ़ाती है। कम पानी में भी अच्छी पैदावार देने की क्षमता, नाइट्रोजन स्थिरीकरण और उचित कृषि तकनीकों से बढ़ी हुई आय इसे किसानों के लिए एक बेहतर विकल्प बनाती है। किसानों को बताया गया कि अफीम की खेती गैर कानूनी है और स्वास्थ के लिए भी हानिकारक है। जिसके लिए वैकल्पिक खेती में प्रोत्साहन के लिए किसान को निशुल्क बीज वितरण किया गया है। इस दौरान मुख्य रूप से प्रखंड कृषि पदाधिकारी लिमुनुश हेंब्रम, बीटीएम राजेश कुमार, किसान मित्र बूंदी राम सोय, दामू मुंडा आदि किसान उपस्थित थे।
