खरसावां शहीद दिवस की तैयारी का मंत्री व विधायक
ने लिया जायजा, आयोजन गरिमामय एवं सुव्यवस्थित तरीके करे,
ताकि शहीदों के सम्मान में किसी प्रकार की न रहे- दीपक बिरुवा
Kharsawan
झारखंड सरकार के राजस्व निबंधन और परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा और खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने खरसावां शहीद स्थल पर 1 जनवरी 2026 को आयोजित शहीद दिवस कार्यक्रम को लेकर शहीद पार्क का निरीक्षण किया और कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। खरसावां शहीद दिवस कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गांडेया के विधायक कल्पना सोरेन ने आने की संभावना को लेकर सभा स्थल का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। मंत्री दीपक बिरूवा ने शहीद पार्क परिसर की साफ-सफाई, मंच निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहीद दिवस का आयोजन गरिमामय एवं सुव्यवस्थित तरीके से किया जाए, ताकि शहीदों के सम्मान में किसी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने कहा कि खरसावां शहीदो की धरती है। एक तरफ देश आजादी का जश्न मना रहा था। तो दूसरी तरफ खरसावां की धरती रक्तरंजित हुई थी। उन्होने कहा कि खरसावां के शहीद स्थल पर आना सुखद अनुभूति है। यहां आकर पूर्वजों के गौरवशाली इतिहास की जानकारी मिलती है। शहीद दिवस हमारे इतिहास और बलिदान की याद दिलाने वाला महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे में सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं और आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। अधिकारियों ने मंत्री को तैयारियों से अवगत कराया और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान खरसावां बीडीओ प्रधान माझी, झामुमों जिलाध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो, सुधीर महतो, भवेश मिश्रा आदि उपस्थित थे।
September 7, 2026 2: 38 pm
Breaking
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
