खरसावां शहीद दिवस-2026 की तैयारी पर झामुमों
ने की बैठक, श्रद्धांजलि सभा को सफल की बनाई रूपरेखा,
मुख्यमंत्री से खरसावां के लोगों को मिलेगा सौगात-मंत्री,
Kharsawan
खरसावां शहीद स्थल पर 1 जनवरी 2026 को आयोजित श्रद्धांजलि सभा की तैयारी को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की एक बैठक झामुमों के जिलाध्यक्ष डॉ शुमेन्दु महतो की अध्यक्षता में की गई। झारखंड सरकार के राजस्व निबंधन और परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा और खरसावां विधायक दशरथ गागराई के उपस्थिति में खरसावां शहीद दिवस के भव्य रूप देने और खरसावां के श्रद्धांजलि सभा को सफल की रूपरेखा बनाई गई। बैठक के दौरान शहीद दिवस कार्यक्रम को गरिमापूर्ण एवं भव्य तरीके से आयोजित करने पर चर्चा की गई। खरसावां शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि देने पहुंचने वाले लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी। किसी को परेशानी ना हो उसके लिए अलग-अलग स्टॉल बनाया जाएगा। खरसावां, कुचाई, सरायकेला, गम्हरिया, खूंटपानी से झामुमो कार्यकर्ताओं को लाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था की जाएगी।

मौके पर श्री बिरूवां ने कहा कि खरसावां शहीद दिवस कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गांडेया के विधायक कल्पना सोरेन ने आने की सहमति मिल गया है। इसके अलावा कई सांसद, मंत्री व विधायक भी पहुचेगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले खरसावां के बीर शहीदो को श्रद्वाजंलि देगे। इसके बाद श्रद्धांजलि सभा में शामिल होगे। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा खरसावां के लोगों को सौगात देगे। शहीद दिवस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारे शहीदों के बलिदान को याद करने और नई पीढ़ी को उनके संघर्ष से जोड़ने का अवसर है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की तैयारी में पूरी जिम्मेदारी के साथ जुटने का आह्वान किया। श्री बिरूवा ने कहा कि राजनीतिक स्तर नीचे गिर चुका है। कार्यक्रम को लेकर झमुमो के कार्यकर्ता सजग और शतर्क रहे। खरसावां में 1 जनवरी 1948 को हजारों लोग शहीद हुए थे। इसके बाद ही खरसावां में शहीद दिवस मनाया जाता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की इच्छा है कि शहीद दिवस पर सभा हो। झामुमो के नेता और कार्यकर्ता बेहतर ढंग से कार्य करते हैं। खरसावां शहीद दिवस चर्चा का केन्द्र है। शहीद दिवस पर झारखंड के कोने-कोने से लोगों को लाने का प्रयास करेंगे।
शहीदों को श्रद्धांजलि देने का आकार धीरे-धीरे बढ़ा है-गागराई
खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खरसावां के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने आएंगे। साथ ही करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर खरसावां के लोगों को सौगात देंगे। उन्होंने कहा कि कोल्हान के कोने-कोने से खरसावां के शहीदों को श्रद्धांजलि देने लोग आते हैं। उन्होने कहा कि वर्ष 2014 से खरसावां के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने का आकार धीरे-धीरे बढ़ता गया। आप खरसावां शहीद दिवस का आकार को भव्य रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि खरसावां समाधि स्थल की पवित्रता बनाए रखें। यह हमारे समाज के लिए आस्था का केंद्र है। खरसावां शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि देने पहुंचने वाले लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी। किसी को परेशानी ना हो उसके लिए अलग-अलग स्टॉल बनाया जाएगा। कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि स्थल तक पहुंचने के लिए वाहनों की व्यवस्था की जाएगी।
ये थै मौजूद
परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ, विधायक दशरथ गागराई, जिलाध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशीला तांती, रानी हेंब्रम, वैद्यनाथ टुडू, सुधीर महतो, जिप सदस्य कालीचरण बानरा, गणेश महाली, गणेश चौधरी, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, मुन्ना सोय, भोला महांती, संजय प्रधान, मुखिया करम सिंह मुंडा समेत खरसावां विधान सभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों के पदाधिकारी उपस्थित मौजूद थे।
