जिले में राष्ट्रपति के प्रस्तावित आगमन तथा “खरसावां शहीद दिवस” को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क, हो गया है। उपायुक्त का निदेश सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिनियुक्त कर्मियों को मुख्यालय में रहने,
Seraikela
सरायकेला–खरसावां जिले में 29 दिसंबर 2025 को राष्ट्रपति के प्रस्तावित आगमन तथा एक जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक “खरसावां शहीद दिवस” को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसे लेकर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह की ओर से आदेश जारी किया गया है, जिसमें जिले के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिनियुक्त कर्मियों को मुख्यालय में रहने का निर्देश दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार एक जनवरी 2026 तक जिले के सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इस अवधि में किसी भी अधिकारी या कर्मी को बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
