सरायकेला के मुंडाटॉड सीनी में दो दिवसीय
फुटबॉल प्रतियोगिता-2025 संर्पन्न, ब्लैक डायंमड को पराजित
कर आम बंगान एफसी की टीम बनी चौंपियन,
Seraikella
सरायकेला प्रखंड के सीनी के मुंडाटॉड मैदान में एवरेस्ट क्लब मुंडाटॉड सीनी द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2025 का समापन हो गया। फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने फाइनल मैच का शुभारंभ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर किया। इस प्रतियोगिता के फाइनल मैच में ब्लैक डायंमड को 2-1 से पराजित कर आम बंगान एफसी की टीम चौंपियन बनी। फुटबॉल प्रतियोगिता में कोल्हान प्रमंडल से 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की विजेता टीम आम बंगान एफसी को 1.20 लाख व ट्रॉफी, उपविजेता टीम ब्लैक डायंमड को 90 हजार व ट्रॉफी, तृतीय स्थान में रहे राजेश स्पोर्टिंग तथा चौथे स्थान पर रहे संकुल स्पोर्टिंग टीम को 50-50 हजार रुपए नकद व एक-एक ट्रॉफी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा बेस्ट गोलकीपर, मैन ऑफ द मैच, बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार भी देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री गागराई ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल के विकास के लिए सरकार प्रयासरत है। खेल महज मनोरंजन का साधन नहीं रहा, बल्कि बेहतरीन कॅरियर निर्माण का एक शानदार विकल्प भी साबित हुआ है। उन्होने कहा कि खेल मिारे जीवन के सर्वांगीण विकास के लिए बेतरनीय टॉनिक है। खेल से हमें प्रेरणा, साहस, अनुशासन और एकाग्रता मिलती है। खेल एक शारीरिक क्रिया है जो विशेष तरीके और शैली से की जाती है और सभी के उसी के अनुसार खेलों के नाम भी होते हैं। इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां विधायक दशरथ गागराई, अनिल सिंह सरदार, उमेश कुमार महतो, आस्तिक महतो, दुलाल महतो, भरत माझी, रतन माझी, कालीचरण महतो, बाबलू महतो, शयाम माहली, सुनिल माझी, करण माहली आदि उपस्थित थें।
April 24, 2026 1: 03 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
