बड़ाबाम्बो में जेएलकेएम के द्वारा लगा निःशुल्क स्वास्थ्य
एवं नेत्र जांच शिविर, 52 मरीजों की हुई जांच, अंतिम व्यक्ति तक
बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना पार्टी का उद्देश्य-संजय जारिका
Kharsawan
खरसावां प्रखंड के अंतर्गत बड़ाबाम्बो स्थित सामुदायिक भवन में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ( जेएलकेएम) पार्टी के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 52 मरीजों के आखो की जांच की गई। शिविर का उद्घाटन जेएलकेएम नेता संजय जारिका ने फीता काटकर किया। मौके पर श्री जारिका ने कहा कि जेकेएलएम पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना है। उन्होने कहा कि ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है और भविष्य में भी इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे। शिविर के सफल आयोजन में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए जेकेएलएम पार्टी का आभार व्यक्त किया। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान मेडिकल टीम एवं डॉक्टरों की मौजूदगी में आम लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, आंखों की जांच तथा चिकित्सीय परामर्श निःशुल्क किया गया। डॉक्टरों द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाइयों व सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी गई, जिससे ग्रामीणों को काफी लाभ मिला। इस दौरान जेएलकेएम नेता संजय जारिका, प्रखंड अध्यक्ष तपन महतो, ललित महतो, सुमित महतो, राजीव महतो, भूपति महतो एवं बलदेव महतो सहित संगठन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने इस जनकल्याणकारी पहल की सहारना की।
