सरायकेला भाजपा महामंत्री ने उपायुक्त और कई बैंकों के शाखा प्रबंधकों से मुलाकात कर बाजार में हो रहे छूट्टे पैसे (चिल्लर) की किल्लत की दी जानकारी,
Seraikella
सरायकेला भाजपा महामंत्री सुमित चौधरी ने उपायुक्त और कई बैंकों के शाखा प्रबंधकों से मुलाकात कर बाजार में हो रहे छूट्टे पैसे (चिल्लर) की किल्लत की जानकारी दी है । ₹5 और 10 रुपया के नोट या सिक्के की उपलब्धता नही होने के कारण बाजार में ग्राहकों और दुकानदारों को काफी समस्या हो रही है । भाजपा नेता सुमित चौधरी ने बताया कि कुछ-कुछ बैंकों में एक- दो- पांच और 10 के सिक्के आते हैं । उन्हें कुछ बड़े दुकानदार बैंक की मिलीभगत से सारे सिक्के ले लेते हैं। जिससे बाजार में छोटे दुकानदारों तक यह खुचरा पैसा नहीं पहुंच पाता है। फलस्वरूप ग्राहकों या छोटे दुकानदारों, ठेलो और खोमचे वालों पर पैसों का अतिरिक्त बोझ बढ़ जा रहा है । इस समस्या की शिकायत करते हुए उपयुक्त के साथ-साथ विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों से समाधान का आग्रह किया गया है । बैंक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधक ने सकारात्मक पहल करते हुए तत्काल एक के सिक्के उपलब्ध कराए है। समाधान देते हुए आश्वस्त किया है कि किसी भी छोटे दुकानदारों को 5-10 के सिक्के की आवश्यकता होने पर वह बैंक आफ इंडिया से संपर्क करें ।
