खरसावां के प्रधानमंत्री किसान समृद्वि केन्द्र मे धान
खरीदी शुरू, 20 हजार क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य, किसानों
को 48 घंटे के अंदर एकमुश्त राशि का होगा भुगतान,
Kharsawan
खरसावां लैंम्पस के प्रधानमंत्री किसान समृद्वि केन्द्र सरकारी स्तर पर धान की खरीदी शुरू कर दी गयी है। सोमवार को खरसावां के लैंम्पस में प्रधानमंत्री किसान समृद्वि केन्द्र का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि कोन्दो कुम्हार, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, जिला आपूर्ती पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा, खरसावां प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, खरसावां प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी, अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू, जिप सदस्य कालीचरण बानरा व सावित्री बानरा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। खरसावां धान खरीदी केन्द्र में प्रखंड क्षेत्र से 20 हजार क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है।

साथ ही किसानों धान बेचने के 48 घंटे के अंदर एकमुश्त राशि का भुगतान किया जाएगा। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार किसानों के हित में लगातार कदम उठा रही है। किसानों को अधिक लाभ पहुंचाने के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही है। किसान अपने निकटतम धान खरीदी केंद्र में सहज तरीके से धान की बिक्री कर अपनी उपज की उचित कीमत प्राप्त कर सकते हैं। सरकार का मानना है कि अन्नदाता किसान खुशहाल होंगे तो राज्य व देश समृद्ध होगा। धन खरीदी केन्द्र के पदाधिकारी और कर्मचारी यह सुनिश्चित करें कि किसानों को उनकी उपज का सही पैसा समय पर मिले।
किसानों को एकमुश्त राशि भुगतान का प्रावधान
सरकार ने धान खरीद की दर इस वर्ष 2450 रुपये प्रति क्विंटल तय की गयी है। जबकि पिछले वर्ष यह 2400 रुपये प्रति क्विंटल थी। सरकार ने इस बार किसानों को एकमुश्त राशि भुगतान का प्रावधान किया है। खरीद के बाद किसानों को 48 घंटे से सात दिनों के भीतर राशि उनके खाते में भेजी जायेगी। किसानों को खरीद संबंधी जानकारी एसएमएस के माध्यम से दी जा रही है।
जिला में तीन लाख क्विंटल धान की खरीदी होगी-डीएसओ
जिला आपूर्ती पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा ने बताया कि सरायकेला खरसावां जिला में जिले में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के लिए तीन लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस बार जिले के 27 लैंपसों (लार्ज एरिया मल्टीपरपज सोसाइटी) में धान की खरीद की जायेगी। केंद्र में धान खरीदी के किसानों को 48 घंटे से सात दिनों के भीतर राशि उनके खाते में भेजी जायेगी।
