कुचाई में धान खरीदी केन्द्र शुरू, दस हजार क्विंटल धान
खरीदी का लक्ष्य, किसानों के विकास के लिए सरकार संकल्पित,
Kuchai
कुचाई लैंम्पस में प्रधानमंत्री किसान समृद्वि केन्द्र खुला। जिसमें धान खरीदी केन्द्र शुरू हो चुका है। इस केन्द्र में 10 हजार क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। केन्द्र का विधिवत उदघाटन कुचाई के जिला परिषद सदस्य झिग्गी हेम्ब्रम और कुचाई लैंम्पस के उपाध्यक्ष लाबुराम सोय ने फीता काट कर किया। मौके पर श्रीमति हेम्ब्रम ने कहा कि इस संकल्प से सिद्धि और सिद्धि से समृद्धि प्राप्त होगी एवं किसानों के विकास के लिए सरकार संकल्पित है।

किसान के आए मे वृद्धि हेतु सरकार विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। ऐसे मे अति सवेदनशील होकर कार्य करने की आवश्यकता है। जबकि श्री सोय ने कहा कि किसानों को आत्मनिर्भर व आर्थिक रूप से मजबूत सरकार लक्ष्य है। धान की अधिक पैदावारी से किसानों में खुशी का माहौल है। सरकार का उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि किसानों को हर सुविधा और सुरक्षा देना सरकार का दायित्व है और इस दिशा में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। उन्होने कहा कि सरकार ने धान खरीद की दर इस वर्ष 2450 रुपये प्रति क्विंटल तय की गयी है। सरकार ने इस बार किसानों को एकमुश्त राशि भुगतान का प्रावधान किया है। खरीद के बाद किसानों को 48 घंटे से सात दिनों के भीतर राशि उनके खाते में भेजी जायेगी। किसानों को खरीद संबंधी जानकारी एसएमएस के माध्यम से दी जा रही है। इस दौरान मुख्य रूप से जिप सदस्य झिग्गी हेम्ब्रम, कुचाई लैंम्पस के उपाध्यक्ष लाबुराम सोय, लेखा पाल सुभाष चन्द्र सोय, सत्येन्द्र कुम्हार, रामहरि कुम्हार, सुखराम सोय, गोमिया कुम्हार, चेतन सिंह मुंडा, मधुसूदन मुंडा, बुधेश्वर कुम्हार आदि उपस्थित थे।
