खूंटपानी मे खरसावां विधायक ने 1.53 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, सरकार राज्य के विकास के लिए पूरी तरह संकल्पित है-गागराई
खरसावां
खरसावां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खूंटपानी प्रखंड में 1.53 करोड़ की लागत से बासाकुटी और दोपाई मे पीसीसी पथ और बडाचीरू स्थित कल्याण अस्पताल मरम्मती कार्य होगा। जिसका विधिवत शिलान्यास खरसावां विधायक दशरथ गागराई और समाज सेवी बांसती गागराई के द्वारा किया गया। खरसावा विधायक दशरथ गागराई के अनुपस्थिति में उनकी धर्म पत्नी सह समाजसेवी बासंती गागराई ने खुंटपानी प्रखंड के बासाकुटी से सेड़गाबासा तक 475 मीटर कुल,35 लाख की लागत से ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के तहत निर्मित होने वाले योजना और इसके अलावा दोपाई गांव से ढाईउली पथ तक लघु सिंचाई विभाग से 2850 फीट तक 68 लाख की लागत से पीसीसी सड़क का विधिवत पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया गया। जबकि खुंटपानी प्रखंड के कल्याण अस्पताल बड़ाचीरू में मरम्मतीकरण का शिलान्यास खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने किया। मरामाती कार्य पर 50 लाख खर्च होगा। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि राज्य सरकार विकास के लिए पूरी तरह संकल्पित है। जो सुशासन, समावेशी विकास और बुनियादी ढांचे (जैसे पंचायत भवन, सड़कें) पर केंद्रित है।

ताकि हर नागरिक तक विकास का लाभ पहुंचे और आत्मनिर्भर व समृद्ध झारखंड का निर्माण हो सके। इस दौरान मुख्य रूप से खुंटपानी प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाड़िया, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष रजनी बानरा, जिला परिषद सदस्य यमुना तियु सांसद प्रतिनिधि सकारी दोंगो, प्रखंड अध्यक्ष बबलू गोडसोरा,बीस सूत्री अध्यक्ष राहुल गोप,सतीस पूरती आदि उपस्थित थे।
