शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करनेवाले सोनाहातू पंचायत के मुखिया विकास सिंह मुंडा लगातार दूसरी बार DDC के द्वारा
सम्मानित
Ranchi
रांची – झारखंड शिक्षा परियोजना रांची द्वारा मुखिया सम्मेलन 2025 का आयोजन मे मुखियाओं को शिक्षा के विकास, विद्यालय प्रबंधन, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सरकारी योजनाओं (जैसे छात्रवृत्ति, यूनिफॉर्म) के प्रभावी कार्यान्वयन में उनकी भूमिका के बारे में बताया गया और बेहतर काम करने वाले सोनाहातू पंचायत के मुखिया को डीडीसी द्वारा लगातार दूसरी बार सम्मानित किया गया है। ताकि शिक्षा को प्राथमिकता देकर पंचायत स्तर पर बड़ा बदलाव लाया जा सके सोनाहातू पंचायत के मुखिया विकास सिंह मुंडा की सेवा के अवलोकन के बाद उन्हें उत्कृष्ट मुखिया का सम्मान लगातार दूसरी बार मिला है।

विकास सिंह मुंडा पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह मुंडा के पोता हैं और इंजीनियरिंग की पढ़ाई किए हुए हैं। स्कूल में पठन-पाठन की व्यवस्था को लेकर हमेशा सक्रिय रहते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में पंचायत में उत्कृष्ट काम करने को लेकर सम्मानित किया गया है। रांची के डीडीसी ने प्रशस्ति पत्र और शॉल देकर सम्मानित किया है।
