खरसावां में 12 करोड की खरसावां चक्रधरपुर पथ राइडिंग क्वालिटी सुधार कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, सड़कों के निर्माण से बेहतर कनेक्टिविटी होती है-गागराई,
Kharsawan
खरसावां में पथ निर्माण विभाग के द्वारा 12.33 किलोमीटर लम्बाई खरसावां भोया चक्रधरपुर पथ राइडिंग क्वालिटी सुधार कार्य होगा। जिसपर 12 करोड खर्च होगे। जिसका विधिवत शिलान्यास खरसावां विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बासंती गागराई, जिला परिषद संदस्य कालीचरण बानरा आदि के द्वारा किया गया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि सड़कों के निर्माण से बेहतर कनेक्टिविटी होती है, जिससे लोगों, वस्तुओं और सेवाओं की आवाजाही सुगम होती है। इससे न केवल आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलता है, बल्कि सामाजिक संपर्क भी बढ़ता है। लोगों को एक-दूसरे से मिलने-जुलने और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने में आसानी होती है। उन्होने कहा कि सड़कें विकास का मार्ग हैं ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को जोड़ती हैं, रोजगार पैदा करती हैं। एक मजबूत सड़क नेटवर्क देश की प्रगति के लिए एक आवश्यक आधारभूत संरचना है, जो समावेशी विकास और जीवन स्तर में सुधार करता है। श्री गागराई ने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष में दो महत्वपूर्ण योजना खरसावां के आमदा में निर्माणाधीन पांच सौ बेड अस्पताल और खरसावां के शुरू सिंचाई परियोजना के पूर्ण कराने का प्रयास रहेगा। साथ ही खरसावां-सरायकेला मुख्य मार्ग, खरसावां-कुचाई के माध्यम से रांची को जोडने वाले मार्ग और खरसावां-रंडगांव एनएच-33 को जोडने वाले मार्ग का राइडिंग क्वालिटी सुधार कार्य होगा। जिसमें से कुछ टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुका है। उन्होने कहा कि खरसावां शहीदों की धरती है। खरसावां के विकास के लिए में प्रयासरथ हू। आने वाले 1 जनवरी 2026 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन खरसावां आकर कई सौगात देगे। इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बासती गागराई, जिप कालीचरण बानरा, रानी हेम्बम, अर्जुन गोप, धर्मेंद्र सिंह मुंडा, मुखिया करम सिंह मुंडा, मुखिया राम सोय, संजू हाईबुरू, लक्ष्मी ताती, खिरोद प्रमाणिक, नेपाल माझी, संगीत रजक, राकेश दल बेहरा, सोमवारी सोय, सुजाता हेम्बम, साधु चरण सोय, अजय सामड, जेई मुरवेश कुमार, मो मुस्ताक, भवेश मिश्रा आदि उपस्थित थे।
