खरसावां शहीद दिवस-2026 की तैयारी पर समीक्षा,
शहीद दिवस पर मांस, मछली व अंडा पर रहेगा प्रतिबंध,
सालभर शहीद पार्क खुला रखने की उठी मांग
Kharsawan
खरसावां शहीद स्थल पर 1 जनवरी 2026 को आयोजित श्रद्धांजलि सभा को सफल बनानें के लिए शनिवार को खरसावां शहीद पार्क परिसर में खरसावां विधायक दशरथ गागराई की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। इस दौरान उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह, जिला पुलिस कप्तान मुकेश कुमार लुनायत भी उपस्थिति में खरसावां शहीद दिवस कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन सहित कई सांसद, मंत्री व विधायक के आने की संभावना को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

बैठक में खरसावां शहीद पार्क को सालो भर खुला रखने की मांग उठाई गई। इसके अलावे खरसावां सोना सिंचाई नहर से गंदगी की साफ-सफाई करवाने का निर्देश दिया। वही सोना सिंचाई नहर की साफ सफाइ हमेशा बनी रहे इसके लिए दुकानदारो को नोटिस देने का निर्देश दिया गया। वही शहीद दिवस कार्यक्रम की की समीक्षा किया गया। साथ ही खरसावां शहीद दिवस की तैयारी, साफ-सफाई, पांिर्कग व्यवस्था, शौचालय व्यवस्था आदि पर कई दिशा निर्देश दिया गया। शहीद दिसव पर स्माधि स्थल के चार से पांच किलोमीटर के अंदर मास-मछली, अंडा इत्यादि के बेचने पर पूरा प्रतिबंध रहेगा।

वही आगामी 1 जनवरी 2026 को खरसावां में गुरूवार को लगने वाला साप्ताहिक हाट शहीद दिवस पर नही लगेगा। आगामी 2 जनवरी 2026 को साप्ताहिक हाट लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावे समिति के द्वारा 400 भोलेंिटयर तैनात किया जाएगा। टी-शर्ट, धोती और नाश्ता की व्यवस्था श्री सिमेंट प्रबंधन को करने, रूंगटा प्रबंधक को तीन पानी टंकी, चार चलंत शौचालय करने का निर्देश दिया। इसके अलावे शहीद पार्क की साफ सफाई व रंग रोगन ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके अलावे काला डेªस, बैग इत्यादि लेकर शहीद बेदी तक ले जाना वर्जित रहेगा। खरसावां शहीद वेदी पर सुबह 7 बजे से पूजा-अर्चना होगी। शहीद पार्क के अंदर जुता-चप्पल पहनकर प्रवेश पूर्णत वार्जित रहेगा। इसके अलावे पार्क के अंदर झंडा-बैनर लेकर जाना भी प्रतिबंध रहेगा। जुता-चप्पल रखरखाव हेतु स्टैंड की व्यवस्था की जाएगी। खरसावां के शहीद केरसे मुंड़ा चौक से पथ निरीक्षण भवन तक राजनीतिक झंड़ा या बैनर नही लगानें की अपील की गई। इसके अलावे सुरक्षा ब्रेकेटिंग, पार्किग व्यवस्था, मेडिकल व्यवस्था, शौचालय व्यवस्था, वॉलिटियर व्यवस्था, साफ-सफाई आदि को लेकर दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान में मुख्य रूप से खरसावां विधायक दशरथ गागराई, उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह, जिला पुलिस कप्तान मुकेश कुमार लुनायत, डीडीसी रीना हांसदा, एडीसी जयवर्धन कुमार, एसडीओ निवेदिता नियति, सीडीपीओ समीर कुमार सवैया, प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, बीडीओ प्रधान माझी, बीडीओ साधु चरण देवगम, सीओ कप्तान सिंकू, सीओ सुषमा सोरेन, जिप सदस्य कालीचरण बानरा, जिप सदस्य सावित्री बानरा, मनोज सोय, बाबुराम सोय, मुखिया सुनिता तापे, सांसद प्रतिनिधि कोन्दो कुम्हार सहित जिले के तमाम प्रशासनिक, पदाधिकारी, सामाजिक संगठन के लोग एवं स्थानीय गणमानी लोग उपस्थित थे।
शहीद स्थल संकल्प लेने एंव प्रेरणा का केन्द्र है-गागराई
खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि शहीद स्थल संकल्प लेने एंव प्रेरणा का केन्द्र है। समाधि कि पवित्रता को बनाये रखना हम सबों का दायित्व बनता है। खरसावां के बीर शहीदों को पारंपरिक रीति रिवाज के तहत पूजा-अर्चना कर श्रद्वाजंलि दी जाएगी। ताकि शहीदों आत्माओं का शांित प्रदान हो।
खरसावां शहीदो की धरती है-डीसी
जिला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह नें कहा कि खरसावां शहीदो की धरती है। एक तरफ देश आजादी का जश्न मना रहा था। तो दूसरी तरफ खरसावां की धरती रक्तरंजित हुई थी। उन्होने कहा कि खरसावां के शहीद स्थल पर आना सुखद अनुभूति है। यहां आकर पूर्वजों के गौरवशाली इतिहास की जानकारी मिलती है।
शहीद दिवस पर चाक-चौबंद रहेगा सुरक्षा-व्यवस्था-एसपी
जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने कहा कि खरसावां शहीद दिवस में झारखंड के झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन सहित कई सांसद, मंत्री व विधायक के आने की संभावना को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगा। आगामी 31 दिसबंर से सुरक्षा-व्यवस्था पर जवान तैनात रहेगा। बाइक दस्ता की भी तैनात रहेगा। सुरक्षाकी दुष्टीगोण से सीसीटीवी लगाने और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया जाएगा।
