सरायकेला खरसावां जिले मे भाजपा के सात मंडल अध्यक्षों की घोषणा,
Seraikella
भाजपा पार्टी कार्यालय में शनिवार को सरायकेला खरसावां जिले के सात मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। मौके पर उपस्थित चुनाव पर्यवेक्षक सह पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी एवं जिला चुनाव प्रभारी जटाशंकर पांडे द्वारा इसकी औपचारिक रूप से घोषणा की गई। इस दौरान पार्टी कार्यालय में माल्यार्पण कर सभी नए मंडल अध्यक्षों की स्वागत की गई। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, सुनील श्रीवास्तव, हरे कृष्णा प्रधान, रमेश हांसदा, देवाशीष राय एवं पूर्व विधायक अनंत राम टुडू मौजूद रहे।
