रांची में खेले जाने वाले 79 वीं संतोष ट्रॉफी सीनियर स्टेट
टीम कैंप लिए सरायकेला खरसावां के दो फुटबॉलरों का चयन,
Kharsawan
रांची में खेले जाने वाले 79 वीं संतोष ट्रॉफी सीनियर स्टेट फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 के लिए झारखंड फुटबॉल सीनियर स्टेट टीम कैप के लिए सरायकेला खरसावां जिला के आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केन्द्र खरसावां दो होनहार खिलाडी विशाल महतो और सोमचांद हांसदा का चयन हुआ है। जो निर्णायक की नजर अपनी ओर आकर्षित करने के लिए खरसावां के मैदान में खूब पसीना बहा रहा है। बताया जाता है कि 79वीं संतोष ट्रॉफी इस बार झारखंड के रांची में खेला जायेगा। जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद दिलदार, डीएसओ अमित कुमार, डीएसए के कोषाध्यक्ष पिनाकी रंजन, पूरे डीएसए परिवार आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र खरसावां के प्रशिक्षक बलराम महतो एवं संजय सुंडी की ओर से विशाल महतो और सोमचंद हांसदा को आगामी 19 दिसंबर से रांची मे होने वाले संतोष ट्रॉफी के लिए सीनियर स्टेट टीम कैंप हेतु चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी। साथ ही कहा कि आपकी कड़ी मेहनत समर्पण और प्रतिभा रंग लाई है। यह उपलब्धि न केवल आपके लिए बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण है। हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि आप शिविर में शानदार प्रदर्शन करेंगे और अंतिम टीम में जगह बनाएंगे।
March 7, 2026 1: 32 pm
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
