खरसावां में ग्राम प्रधान महासभा अंचल समिति की
मासिक बैठक, पंचायत स्तर पर प्रधानों की जिम्मेदारियां बढ़ी,
ग्राम प्रधानों का सम्मानित राशि समय पर भुगतान की मांग,
kharsawan
खरसावां प्रखंड मुख्यालय के सभागार में ग्राम प्रधान महासभा अंचल समिति खरसावां की मासिक बैठक प्रखंड अध्यक्ष दुर्याेधन प्रधान की अध्यक्षता में की गई। बैठक में ग्राम प्रधानों का वार्षिक मिलन समारोह-सह-वनभोज कार्यक्रम हेतु रूपरेखा तैयार किया गया। सर्वसम्मिति से आगामी 4 जनवरी को आकर्षिणी मंदिर मैदान खरसावां में आयोजन करने का विचार किया गया। ग्राम प्रधानों को विगत 9 माह से सम्मानित राशि नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की गई। ग्राम प्रधानों के द्वारा ससमय पर सम्मानित राशि का भुगतान करने हेतु सरकार से मांग किया। मौके पर श्री प्रधान ने कहा कि पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधानों की जिम्मेदारियां बढ़ी है। ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों के साथ-साथ सामाजिक योजनाओं के संचालन में भी प्रधानों की भूमिका अहम है। ऐसे में उनके मानदेय में यथोचित बढ़ोतरी की जानी चाहिए। बैठक बताया गया कि ग्राम प्रधानों को मिलने वाली सम्मानित राशि में बढ़ोतरी करने हेतु सरकार से मांग की गई। वर्तमान में मईया सम्मान योजना में महिलाओं को 2500 रुपया मिलता है। वहीं पर ग्राम प्रधानों को मात्र 2000 रुपया का सम्मानित राशि मिलता है। बैठक में ग्राम प्रधानों का समस्याओं का निराकरण हेतु विचार विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य रूप से संघ के सचिव धनेश्वर रौतिया, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार मोहंती, दानीशंकर प्रधान, हिमांशु प्रधान, मंगल जामुदा, बिशुलाल माझी, मेघराय माझी, जगमोहन सोय आदि सम्मानित ग्राम प्रधान उपस्थित थे।
September 7, 2026 2: 11 pm
Breaking
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
