सरायकेला-खरसावां मुख्य सड़क स्थित मुक्ति पोखरी के पास सड़क दुर्घटना में युवक की मौत,
Seraikella
।सरायकेला-खरसावां मुख्य सड़क स्थित मुक्ति पोखरी के पास मंगलवार रात करीब 9:30 बजे सड़क दुर्घटना में 24 वर्षीय युवक राजू पूर्ति की मौत हो गई। राजू सरायकेला थाना क्षेत्र के जिलिंगोडा गांव का निवासी था। जानकारी के अनुसार, वह किसी काम से बाजार की ओर आया था और लौटते समय तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुटे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। सरायकेला थाना पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस प्रयासरत है।
