खरसावां में मुख्यमंत्री सारथी योजना पर प्रखंड
स्तरीय कार्यशाला, राज्य सरकार इसे तकनीक-आधारित
रोजगार क्रांति की दिशा में एक अहम कदम,
kharsawan
खरसावां प्रखंड परिसर के सभाकक्ष में झारखण्ड सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सारथी योजना की प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ मास्टर ट्रेनर दीपक महतो के द्वारा किया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर ने उपस्थित मुखिया, सेविका, जल सहिया और कृषक मित्रो को संबंधित क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों को उक्त योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित करने की बात कही। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सारथी योजना ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं के लिए एक नई उम्मीद के रूप में सामने आई है। इस योजना के तहत न केवल ड्रोन और इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माण जैसी आधुनिक तकनीकें सिखाई जा रही हैं, बल्कि विद्यार्थियों को दूरबीन (टेलिस्कोप) बनाने, रोबोटिक्स, सोलर तकनीक और हेल्थ केयर असिस्टेंस जैसे क्षेत्रों में भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि झारखण्ड सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सारथी योजना एक ऐसी योजना है, जिस योजना के माध्यम से वैसे सभी बेरोजगार युवक एवं युवतियां जिनकी उम्र 18 वर्ष से 35 वर्ष है। उन्हें विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने का काम किया जाता है। मुख्यमंत्री सारथी योजना राज्य सरकार का एक विशेष मिशन है। जिसका उद्देश्य ग्रामीण पृष्ठभूमि के 8 वां 9 वीं और 10वीं पास युवाओं को रोजगारोन्मुख तकनीकी कौशल प्रदान करना है. यह योजना खासकर उन छात्रों को मौका देती है जिन्हें उच्च तकनीकी शिक्षा तक पहुंचना आर्थिक या भौगोलिक कारणों से मुश्किल होता है. राज्य सरकार इसे तकनीक-आधारित रोजगार क्रांति की दिशा में एक अहम कदम के रूप में देख रही है। इस दौरान मुख्य रूप से मुखिया सुनिता तापे, मुखिया सीनी गागराई, मुखिया सविता मुंडारी सहित मुखिया, सेविका, जल सहिया और कृषक मित्र उपस्थित थे।
July 24, 2026 12: 20 am
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
