कुचाई के गगीरीडीपा में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संर्पन्न, केएफसी किताकुटी को पराजित कर डीआरबीबीएस की टीम बनी चौंपियन,
Kuchai
कुचाई प्रखंड के गगीरीडीपा मैदान में केएफसी गगीरीडीपा द्वारा आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2025 का समापन हो गया। फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने फाइनल मैच का शुभारंभ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर किया। इस प्रतियोगिता के फाइनल मैच में केएफसी किताकुटी को 2-0 से पराजित कर डीआरबीबीएस की टीम चौम्पियन बनी। फुटबॉल प्रतियोगिता में कोल्हान प्रमंडल से 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की विजेता टीम डीआरबीबीएस को 21 हजार, उपविजेता टीम केएफसी किताकुटी को 13 हजार, तृतीय स्थान में रहे निशा एफसी तथा चौथे स्थान पर रहे स्कार एफसी की टीमों को 6-6 हजार तथा पांचवें स्थान पर रहे मॉर्निंग एफसी को 5 हजार रुपए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा बेस्ट गोलकीपर, मैन ऑफ द मैच, बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार भी देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री गागराई ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल के विकास के लिए सरकार प्रयासरत है। खेल महज मनोरंजन का साधन नहीं रहा, बल्कि बेहतरीन कॅरियर निर्माण का एक शानदार विकल्प भी साबित हुआ है। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, धर्मेंद्र सिंह मुंडा, मुन्ना सोय आदि उपस्थित थे।
September 6, 2026 5: 23 pm
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
