सरायकेला मे मासिक गुरु गोष्ठी का हुआ आयोजन, शिक्षक समर्पित होकर छात्रों के भविष्य संवारने के लिए कार्य करें, विभाग सदैव सहयोग के लिए तैयार है: बीईईओ
Seraikella
सरायकेला। प्रखंड संसाधन केंद्र सरायकेला में सरायकेला प्रखंड के सरकारी विद्यालयों के मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। गुरु गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए सरायकेला प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपात ने उपस्थित सभी कोटि के विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाध्यापिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी शिक्षक समर्पित भाव से स्कूली बच्चों का भविष्य संवारने के लिए कार्य करें। विभाग सदैव सहयोग के लिए तत्पर है। मौके पर उन्होंने स्कूली बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यालय में आनंददाई माहौल विकसित करने के लिए प्रधान शिक्षकों को प्रेरित किया। इस अवसर पर गुरु गोष्ठी का संचालन करते हुए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सरायकेला सांतोना जेना द्वारा विद्यालय वार मासिक प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की गई। जिसमें ई-कल्याण में बच्चों के शत-प्रतिशत पंजीकरण, इको क्लब, प्रयास प्रतिवेदन, विद्यालय प्रबंधन समिति की सक्रियता, प्रशिक्षण एवं पुनर्गठन, सावित्रीबाई फुले, डहर हाउसहोल्ड मैपिंग कार्य एवं एमडीएम सहित अन्य विषयों पर रिपोर्ट प्राप्त की गई। गुरु गोष्ठी में प्रखंड साधन सेवी गौतम कुमार, एमआईएस कोऑर्डिनेटर राहुल घोष सहित सभी संकुल साधन सेवी मौजूद रहे।
