कोलेबिरा मे 17 लाख से अधिक इनामी राशि वाला तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 विराट टुसू मेला 31 जनवरी से 3 फरवरी तक, विजेता टीम को मिलेगा 7 लाख का नगद पुरस्कार,
Kolabira
गम्हरिया प्रखंड के अंतर्गत कोलेबिरा फुटबॉल मैदान में आदिवासी तिलका फुटबॉल एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। इस बैठक में कोलेबिरा मे 17 लाख से अधिक इनामी राशि वाला तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता 2026 कवर्ड आयोजन एवं विराट टुसू मेला के आयोजन करने की घोषणा की गई। फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन आगामी 31 जनवरी-2026 से 2 फरवरी 2026 तक होगा। इस फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 65 हजार अदा कर कुल 16 टीमें भाग लें सकता है। फुटबॉल प्रतियोगिता के प्रथम पुरस्कार: 7 लाख एवं ट्रॉफी, द्वितीय पुरस्कार 5 लाख एवं ट्रॉफी, तृतीय पुरस्कार: 2,50 लाख एवं ट्रॉफी, चतुर्थ पुरस्कार: 2,50 लाख एवं ट्रॉफी दिया जाएगा। इस फुटबॉल प्रतियोगिता के साथ-साथ टुसू मेला का भी आयोजन किया जाएगा।

जिसमे प्रथम पुरस्कार 51 हजार, द्वितीय पुरस्कार: 31 हजार व तृतीय पुरस्कार: 21 हजार रखा गया है।

मौके पर रविंद्र मडल ने कहा कि फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन खिलाड़ियों को मंच प्रदान करता है, जहाँ वे अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं, दबाव में कौशल निखार सकते हैं, टीम वर्क सीख सकते हैं और अनुशासन व आत्मविश्वास विकसित कर सकते हैं। ये प्रतियोगिताएं स्काउट्स को प्रतिभा पहचानने का अवसर भी देती हैं। उन्होंने कहा कि फुटबॉल रणनीति और आलोचनात्मक सोच का खेल है। इसमें खिलाड़ियों को दबाव में तुरंत निर्णय लेने की जरूरत होती है, जिससे उनकी संज्ञानात्मक क्षमताएं बढ़ती हैं। जबकि मोहम्मद अख्तर हुसैन ने कहा कि शारीरिक विकास के लिए अनिवार्य खेल अब खिलाड़ियों का करियर बन विकास को आगे बढ़ा रहा है। खेल के मैदान पर सफलता हासिल करने वाले खिलाड़ी जिदंगी के मैदान पर भी आगे बढ़ रहे हैं। इस बैठक में मुख्य रूप से शक्तिपद सेनापति, मोहम्मद करीम, शिवनंदन किकू, शिशिर महतो, लक्ष्मण महतो, दुलाल दास, साधन महतो, गणेश लोहर, मुखिया घनश्याम हसदा, दुर्गा हो, भारत महतो, अनादी महतो, श्याम नंदन किस्कू, लक्ष्मण महतो सहित सभी एसोसिएशन सदस्यों की उपस्थिति रही।
