अवैध बालू परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने लगाया अस्थायी चेकनाका, दण्डाधिकारी नियुक्त,
Chandil
चांडिल (बिद्युत महतो) सरायकेला-खरसावां जिला के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल के द्वारा ईचागढ़ और कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन को रोकने के लिए अस्थायी चेकनाका गुरुवार को लगाया गया। ग्रामीणों तथा पंचायत प्रतिनिधियों के शिकायत में कहा गया था कि अवैध बालू कुकडू प्रखंड़ के सिरुम चौक तथा ईचागढ़ प्रखंड़ के मिलन चौक तथा ईचागढ़ थाना से होकर अवैध बालू का परिवहन किया जाता है। इस तत्काल कार्रवाई करते हुए उपायुक्त सरायकेला खरसावां नितीश कुमार सिंह ने उक्त चार जगहों पर तीन पालियों सुबह छह बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक तथा दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक एवं रात दस बजे से लेकर सुबह चाह बजे तक दण्डाधिकारियों की नियुक्ति किया। सभी को आदेश दिया गया है कि चिन्हित जगहों पर अवैध बालू, पत्थर आदि का जांच कर तथा सभी का फोटोग्राफी भी करना है। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के झाडुवा, टीकर गाँव तथा अंचल कार्यालय गौरांगकोचा के समीप तथा कुकडु प्रखंड़ के कुकड़ू थाना के समीप बेरियर लगाया जाना है। गुरुवार को झाडुवा मोड़ के समीप ही बेरियर पर दंडाधिकारी तथा स्थानीय पुलिस सुबह से ही तैनात थे और सड़क पर आने जाने वाले हर अवैध परिवहन पर नजर रख रहे थे। अभी तक गौरांगकोचा और टीकर गाँव में बेरियर नहीं लगा है।
