खरसावां के गोपालपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल
प्रतियोगिता संर्पन्न, ट्राइब्रेकर के तहत बारूडीह को पराजित
कर दिल ब्रदर्स सीटीएम की टीम बनी चौंपियन,
kharsawan
खरसावां प्रखंड के गोपालपुर मैदान में जनहित संघर्ष समिति द्वारा आयोजित 29 वीं वार्षिक तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2025 का समापन हो गया। फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे खरसावां विधायक की धर्मपत्नी सह समाजसेवी बासंती गागराई, सांसद प्रतिनिधि कोंदो कुंभकार, आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान आदि ने फाइनल मैच का शुभारंभ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर किया। इस प्रतियोगिता के फाइनल मैच में ट्राइब्रेकर के तहत पार्ट-2 एफसी बारूडीह की टीम को 3-1 से पराजित कर दिल ब्रदर्स सीटीएम की टीम चौम्पियन बनी। फुटबॉल प्रतियोगिता में कोल्हान प्रमंडल से 48 टीमों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता की विजेता टीम दिल ब्रदर्स सीटीएम को 80 हजार, उपविजेता टीम पार्ट-2 एफसी बारूडीह को 50 हजार, तृतीय स्थान में रहे झारखंड टाइगर तथा चौथे स्थान पर रहे रफ्तार बॉयज की टीमों को 20-20 हजार रुपए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा बेस्ट गोलकीपर, मैन ऑफ द मैच, बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार भी देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्रीमति गागराई ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल के विकास के लिए सरकार प्रयासरत है। खेल महज मनोरंजन का साधन नहीं रहा, बल्कि बेहतरीन कॅरियर निर्माण का एक शानदार विकल्प भी साबित हुआ है। इस दौरान मुख्य रूप से समाजसेवी बासंती गागराई, सांसद प्रतिनिधि कोंदो कुंभकार, अर्जुन गोप, आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान, जगबंधु महतो, चिंतामणि महतो, कन्हैयालाल सामड, शंकर लोवादा, यमुना तांती, दशरथ महतो, रूपेश महतो, सूरज महतो, राम कृष्णा महतो, रस रंजन महतो, मोहनलाल महतो, बलराम महतो, हरमोहन महतो, खगेश्वर महतो आदि उपस्थित थे।
