खरसावां में राशन कार्ड धारी का ई केवाईसी, आयुष्मान
कार्ड, मुख्यमंत्री आबुआ स्वास्थ्य कार्ड निर्माण से संबंधित बैठक,
शतप्रतिशत लाभुकों का ईकेवाईसी कराने का निर्देश,
kharsawan
खरसावां प्रंखड मुख्यालय के सभागार में राशन कार्ड धारी का ई केवाईसी, आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री आबुआ स्वास्थ्य कार्ड निर्माण से संबंधित एक बैठक प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी की अध्यक्षता में की गई। बैठक में बताया गया कि सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक परिवार तक पहुँच सके, इसके लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया को तेज़ी से पूर्ण करने पर जोर दिया गया। पीडीएस दुकानदारो, कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि राशन कार्ड से जुड़े परिवारों का डाटा आधार से लिंक कराया जाए, ताकि लाभार्थियों का सत्यापन समय पर पूरा हो सके। इसके साथ ही आयुष्मान भारत कार्ड एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य कार्ड बनाने के लिए कैंप आयोजित करने तथा घर घर जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया गया। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बड़ी संख्या में लाभार्थी अपने दस्तावेज़ों के सत्यापन हेतु पहुँच रहे हैं, लेकिन प्रक्रिया में तेजी लाने की आवश्यकता है। अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि हर पात्र परिवार का ई-केवाईसी तुरंत पूरा कराया जाए, ताकि वे सभी सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त कर सकें। इस बैठक में आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनाने के लिए वार्ड स्तर पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य कार्ड के लिए दस्तावेज़ सत्यापन में आमजन को पूरी सहायता दी जाएगी। अंत में यह सुनिश्चित किया गया कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र राशन कार्ड धारियों तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुँचाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय स्तर पर टीमों का गठन किया गया है, जो गाँवों और वार्डों में जाकर लाभार्थियों की सहायता करेंगी। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी आमजन से अपील की कि वे निर्धारित दस्तावेज़ साथ लेकर कैंपों में उपस्थित हों, ताकि कार्ड निर्माण की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके। अंत में बैठक में यह सुनिश्चित किया गया कि सभी विभाग समन्वय स्थापित कर योजनाओं का लाभ समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से प्रत्येक पात्र राशन कार्ड धारक तक पहुँचाएँ। इस बैठक में बीडीओ प्रधान माझी, सीओ कप्तान सिंकू, डॉ विरांगणा सिंकू सहित सभी पीडीएस दुकानदार आदि उपस्थित थे।
October 22, 2026 12: 44 pm
Breaking
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
- खरसावां के सांडेबुरू में ‘एक शाम सांडेबुरू के नाम’ कार्यक्रम, शिक्षा, विज्ञान, बचत और संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभागी पुरस्कृत,
- कुचाई में तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ संपन्न, बाबा एंड बाबा को पराजित कर अवटी एंड सान्वी बनी चैंपियन, विजेता को दिए दो लाख रुपये,
- खूंटपानी के लोहरदा में ग्रामीण शिक्षा सहायता केंद्र शुरू, गरीब बच्चों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद,
- तिरुपति बालाजी मंदिर में गूंजी खरसावां छऊ की गूंज, झारखंडी संस्कृति की छटा से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, ‘माया बंधन’ और ‘शिकार नृत्य’ की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन, राष्ट्रीय मंच पर कलाकारों ने बढ़ाया झारखंड का मान, ब्रह्मोत्सव में 169 कला दलों के करीब 3,700 कलाकारों ने लिया हिस्सा
- सिनी ओपी क्षेत्र में धारदार हथियार से वार कर 58 वर्षीय व्यक्ति की हत्या धातकीडीह गांव में वारदात से इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
- चांडिल में डकैती कांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार; 24 लाख के जेवरात बरामद कुरियर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा 32 पीस ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, 80 ग्राम सोना और 5142 ग्राम चांदी समेत अन्य सामान बरामद,
