अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर कुकडू में 500 दिव्यांगों को बांटे गए कंबल, आजसू नेता हरे लाल महतो हुए शामिल,
Seraikella
चांडिल (बिद्युत महतो) अतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के मौके पर सरायकेला-खरसावां जिले के कुकडू हाट तोला में विकलांग संरक्षण समिति द्वारा वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय l महासचिव हरेलाल महतो बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में दिव्यांगजन के उत्थान और अधिकारों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

मंच से संबोधित करते हुए हरे लाल महतो ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं, लेकिन झारखंड सरकार द्वारा उन्हें अभी भी पर्याप्त सम्मान और सुविधाएँ नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने दिव्यांगजन पेंशन को बढ़ाकर प्रतिमाह 3 हज़ार रुपये करने की मांग सरकार से की। इस दौरान समिति की ओर से मुख्यमंत्री के नाम एक मांगपत्र भी अंचलाधिकारी को सौंपा गया।

मौके पर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों का संरक्षण करना मानवता का मूल आधार है। ठंड के मौसम को देखते हुए हरे लाल महतो ने करीब 500 दिव्यांगजन के बीच कंबल वितरण भी किया। उनका कहना था कि ठंड में दिव्यांगजन अक्सर अधिक कठिनाइयों का सामना करते हैं, इसलिए उन्हें राहत पहुँचाने की यह छोटी-सी पहल है। कुकडू में आयोजित यह कार्यक्रम दिव्यांगजन के सम्मान और अधिकारों को लेकर एक मजबूत संदेश देता है।
