सरायकेला के चमारू कैनाल मोड़ चलती बाइक से गिरकर 24 वर्षीय युवक की हुई मौत,
Seraikella
सरायकेला। सरायकेला थाना अंतर्गत चमारू पंचायत के कैनाल मोड़ के बीते मंगलवार की रात घटी एक सड़क दुर्घटना में बाइक से गिरकर चमारू गांव निवासी 24 वर्षीय युवक परेश मुर्मू की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात तकरीबन 8:30 बजे परेश अपने दोस्त सुजीत मुखी के साथ बाइक पर घर से निकला था। जिसके बाद कैनाल मोड़ के समय उसकी बाइक jh05-bb 5737 से गिरने से उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सुनसान सड़क पर और रात का समय होने के कारण घायल होने के बाद समय पर सुजीत को चिकित्सीय सहायता नहीं मिलने के कारण ऑन द स्पॉट घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। सरायकेला पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि मृतक परेश का अन्य साथी सुजीत मुखी घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गयाः
