सरायकेला खरसावां जिला अधिवक्ता संघ अधिवक्ता दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाई
Seraikella
जिला अधिवक्ता संघ सरायकेला सभागार में अधिवक्ता दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई । इस अवसर पर भारत के प्रथम राष्ट्रपति देश रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिन को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रभात कुमार के देश रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए यह बताया गया कि डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद एक गरीब परिवार से जन्म लिए तथा उन्होंने अपने बलबूते पर आसमान की ऊंचाइयों को छूते हुए बड़े वकील भी बने साथ ही वकील बनकर आम जनों को न्याय दिलाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। उपाध्यक्ष केदारनाथ अग्रवाल ने कहा कि हम सबों को राजेंद्र बाबू के बताए गए रास्ते को अनुकरण करना चाहिए तथा अधिवक्ताओं को अपना कर्तव्य का निर्वाह करना चाहिए। संघ के सह सचिव जलेश कवि ने बताया कि वकील केवल कानूनी विशेषज्ञ नहीं समाज का प्रहरी, न्याय का रक्षक और संविधान का संरक्षक होता है ।अधिवक्ता न्याय प्रशासन का अभिन्न अंग है और न्यायालय के मित्र होते हैं उन्होंने कहा कि अधिवक्ता पैसा केवल धन कमाने का साधन नहीं बल्कि समाज के प्रति गहन जिम्मेदारी जो व्यक्ति परिवार और राष्ट्र को समुचित निर्माण में योगदान देता है लेकिन खेद इस बात की है कि आज के परिपेक्ष मे कुछ अधिवक्ताओं के सकारात्मक कार्य न होने के चलते समाज में अधिवक्ताओं का स्तर मैं गिरावट आई है, इसलिए हम सबको एकत्रित होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन स्वच्छ एवं सही तरीके से करने की आवश्यकता है। वरिय अधिवक्ता जीवानंद पांडा ने कहा की राजेंद्र बाबू ने संविधान की ड्राफ्टिंग करने वाले बाबा साहब अंबेडकर के नेतृत्व में एक बहुत बड़ा योगदान दिया केवल एक वकील की हैसियत से नहीं अच्छे आदमी की हैसियत से भी उनका सम्मान आज तक जिंदा है, अधिवक्ता ओम प्रकाश ने कहा कि देश रत्न राजेंद्र बाबू की स्मृति में उनकी प्रेरणा स्रोत होकर हम सभी अधिवक्ता आज के दिन हर वर्ष अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि देश के महान नेता महात्मा गांधी भी अपने करियर की शुरुआत वकालत से ही की थी जो इस पैसे की गाड़ी मां को दर्शाता है।आज के इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रभात कुमार, उपाध्यक्ष केदारनाथ अग्रवाल, सहसचिव जलेश कवि, कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप तेंदू रथ, सरोज महाराणा, सुखमति हेस्सा, लोकनाथ केसरी, रजत पटनायक, वरिष्ठ अधिवक्ता एच.सी. हजरा, असित सारंगी, शंकर सिंह देव, ओम प्रकाश, राजेंद्र महतो, अनिल कुमार सिंह, सुनील सिंह देव, मनन तिवारी, राजेश बिहारी सहाय, प्रणव सिंह देव एवं संघ के सभी अधिवक्ता उपस्थित रहे।
