अंतर्राष्ट्रीय विकलांगता दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों के लिए जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन; दिव्यांग बच्चों ने खेलकूद में दिखाई प्रतिभा,
Seraikella
सरायकेला: अंतर्राष्ट्रीय विकलांगता दिवस के अवसर पर समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के लिए जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन संत फ्रांसिस विद्यालय, सरायकेला के मैदान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक कैलाश मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक कैलाश मिश्रा ने कहा कि “समाज तभी विकसित कहलाता है जब उसमें सभी बच्चों के लिए समान अवसर उपलब्ध हों। समावेशी शिक्षा का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ना और उनकी प्रतिभा को पहचान देना है। खेलकूद न केवल आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, बल्कि बच्चों में नेतृत्व और सहयोग की भावना भी विकसित करते हैं। जिला शिक्षा विभाग भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करता रहेगा।”
इस मौके पर अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्रीमती अल्का लकड़ा ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को समान अवसर देना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

समावेशी शिक्षा के जिला प्रभारी मनोज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि “दिव्यांग बच्चे किसी भी दृष्टि से कम नहीं हैं। आवश्यकता है उन्हें उपयुक्त मंच और अनुकूल वातावरण देने की।

आज की प्रतियोगिता उनके उत्साह, प्रतिभा और क्षमताओं को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम है। हमारा प्रयास है कि जिले के प्रत्येक विद्यालय में समावेशी शिक्षा को और मजबूत किया जाए।” इस मौके पर संत फ्रांसिस विद्यालय सरायकेला के प्राचार्य फादर एल्विन जोसेफ ने अपने संबोधन में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय विकलांगता दिवस हमें याद दिलाता है कि समावेशी शिक्षा, समान अवसर और संवेदनशील वातावरण निर्माण करना केवल एक सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि मानवता का मूल सिद्धांत है। समाज को चाहिए कि वह दृष्टिकोण बदले और चुनौतियों से जूझ रहे बच्चों को क्षमता व सम्मान के साथ देखे। मंच का संचालन शिक्षक जयदेव त्रिपाठी ने किया।
विजेता प्रतिभागी:-
50 मीटर दौड़ (बालक) में प्रथम मोहित प्रमाणिक, द्वितीय पवन गोराई एवं तृतीय सुमन दा, 50 मीटर दौड़ (बालिका) में प्रथम स्थान यावनी मार्डी, द्वितीय सुमन महतो एवं तृतीय पूनम कुमारी महतो, 100 मी दौड़ (बालक) में प्रथम पवन गोराई, द्वितीय राम मुर्मू एवं तृतीय मोहम्मद तय्यब, 100 मी (बालिका) में प्रथम मीनाक्षी गोप, द्वितीय सरस्वती हेंब्रम एवं तृतीय सपना मांझी, सॉफ्टबॉल थ्रो (बालिका) में प्रथम पायल कुमारी, द्वितीय लक्ष्मी सोय एवं तृतीय उषा रानी महतो, सॉफ्टबॉल थ्रो (बालक) में प्रथम आमिर महतो, द्वितीय गणेश महाली एवं तृतीय संजय यादव, शॉट फुट (बालिका) में प्रथम स्थान प्रीति महतो, द्वितीय सुषमा सिंह मुंडा एवं तृतीय सरस्वती हेंब्रम, शॉट फुट (बालक) में प्रथम स्थान मोहम्मद तय्यब, द्वितीय मोहम्मद इकरामुल एवं तृतीय सुमंत दा, स्टैंडिंग जंप (बालक) में प्रथम स्थान पवन गोराई, द्वितीय निखिल महतो एवं तृतीय विकास केराई, स्टैंडिंग जंप (बालिका) में प्रथम निशु मंडल, द्वितीय प्रीति महतो एवं तृतीय सुमन तंतुबाई, मिनी जबलिंग थ्रो (बालक) में प्रथम अजय मुखी, द्वितीय कुंदन कुमार एवं तृतीय एमडी जीशान, मिनी जबलिंग थ्रो (बालिका) में प्रथम निशु मंडल, द्वितीय पार्वती मुंडा एवं तृतीय पार्वती टुडू रहे।
खेलकूद संचालन हेतु टेक्निकल टीम के रूप में सुमंत कुमार धीर सामंत, पूनम सिंह, मनोज कुमार महतो, सरिता कुमारी, सुजीत कुमार, सीमा महतो, खेला मुर्मू ने पैरालंपिक एवं स्पेशल ओलंपिक के नियम अनुसार सभी खेलों को संपन्न कराया। इस मौके पर सभी प्रखंड के रिसोर्स शिक्षक, फिजियोथैरेपिस्ट एवं दिव्यांग बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।
