खरसावां के कृष्णापुर उत्क्रमित उच्च विद्यालय में डॉ.
राजेन्द्र प्रसाद की धूमधाम से मनाई जयंती, राष्ट्रपिता समान इस
महान विभूति के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प,
kharsawan
खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती गरिमामय ढंग से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। उनके साथ विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद थे। इसके बाद शिक्षकों एवं सभी हाउस के कप्तानों ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के चित्रपट पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रसाद के जीवन, कार्यों तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर संक्षिप्त चर्चा की गई। विद्यालय परिवार ने सामूहिक रूप से राष्ट्रपिता समान इस महान विभूति के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद सादगी पसंद, दयालु एवं निर्मल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनका जन्म 3 दिसंबर 1884 को हुआ था। उनके पिता का नाम महादेव सहाय एवं माता का नाम कमलेश्वरी देवी था। पिता फारसी और संस्कृत भाषाओं के विद्वान तो माता धार्मिक महिला थीं। बचपन में उनके प्रारंभिक पारंपरिक शिक्षण के बाद वे छपरा और फिर पटना चले गए। वहां पढ़ाई के दौरान कानून में मास्टर की डिग्री के साथ डाक्टरेट की विशिष्टता भी हासिल की। कानून की पढ़ाई के साथ-साथ वे राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए। वे उन भारतीय नेताओं में से थे। जिन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। महात्मा गांधी ने उन्हें अपने सहयोगी के रूप में चुना था और साबरमती आश्रम की तर्ज पर सदाकत आश्रम की एक नई प्रयोगशाला का दायित्व भी सौंपा था। उनका जीवन त्याग, तप और विनम्रता का प्रेरक संदेश देता है तथा हमें राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखने की शिक्षा प्रदान करता है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर सादर एवं विनम्र नमन। भारत के प्रथम राष्ट्रपति, महान विधिवेत्ता, सरलता और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्श स्वरूप थे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विश्वजीत कुमार सतपथी, रणवीर महतो, महादेव मुंडा, खिरोधर कुमार साहु, शैलेश कुमार तिवारी, प्रभा कुमारी, योगेन्द्र महतो, गीता महतो एवं रेणुका महतो उपस्थित थे।
July 23, 2026 9: 06 pm
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
