कुचाई के बुरुबांडी में जस्टिस ऑन व्हील्स कार्यक्रम के
तहत चला विधिक जागरुकता कार्यक्रम, अपने अधिकार के लिए
खुद को कानूनी तौर पर मजबूत होना जरूरी- विजय महतो,
kuchai
सरायकेला खरसावां जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला के तत्वावधान में कुचाई प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र बुरुबांडी गांव में जस्टिस ऑन व्हील्स कार्यक्रम के तहत विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के सहायक विजय कुमार महतो ने चलंत लोक अदालत के उद्देश्य पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्राधिकार द्वारा निःशुल्क सहायता पाने को लेकर कई बिंदु पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि अपने अधिकार को पाने के लिए खुद को कानूनी तौर पर मजबूत होना जरूरी है,कानून के जानकारी के अभाव में लोग समस्या में उलझे रहते है। इस दौरान बाल विवाह, डायन प्रथा, बाल श्रम से संबंधित कानूनी अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गईं। योग्य जरूरतमंद गरीब व्यक्ति को जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाले निःशुल्क अधिवक्ता सुविधा पर विशेष रूप से जागरूक करते हुए ग्रामीणों के समस्याओं से अवगत हुए एवं निवारण करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान मुख्य रूप से पैरा लीगल वॉलिंटियर्स मुकेश कुमार साहु, लक्ष्मी गुन्दुवा, रमेश कुम्हार, शुरू माई सोय, मोती मुंडा, सावित्री महतो समेत ग्रामीण उपस्थित थे।
July 23, 2026 8: 48 pm
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
