सरायकेला पीएसएस के तीन फीडरों की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी बाधित।
Seraikella
सरायकेला। फीडर मीटर इंस्टॉलेशन को लेकर बुधवार को सरायकेला पीएसएस अंतर्गत तीन फीडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उक्त जानकारी देते हुए सरायकेला विद्युत अवर प्रमंडल के सहायक विद्युत अभियंता ने बताया कि 11 केभी टाउन फीडर में प्रात 9:00 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक, 11 केभी कांकड़ा फीडर में पूर्वाहन 11:00 बजे से मध्यान्ह 12:30 बजे तक एवं 11 केभी कुड़ी फीडर में अपराह्न 1:00 बजे से अपराह्न 2:30 बजे तक फीडर मीटर इंस्टॉलेशन का कार्य होगा। जिसके कारण संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इससे होने वाली असुविधा के लिए विद्युत उपभोक्ताओं से खेद जताया हैं।
