सरायकेला खरसावां जिला परिषद बोर्ड की बैठक में जिले में परिषद की आय बढ़ाने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर की विस्तृत चर्चा
Seraikella
सरायकेला। जिला परिषद बोर्ड की बैठक शुक्रवार को जिला परिषद कार्यालय सभागार में अध्यक्ष सोनाराम बोदरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिले में परिषद की आय बढ़ाने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अध्यक्ष बोदरा ने बताया कि जिला परिषद के अधीन पूर्व में आवंटित कई दुकानों का किराया दुकानदारों द्वारा नियमित रूप से जमा नहीं किया जा रहा है, जिससे आय में कमी आ रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे दुकानदारों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। किराया जमा नहीं करने वाले दुकानदारों के आवंटन को रद्द कर दुकानों का पुनः आवंटन किए जाने पर विचार किया जा रहा है, ताकि राजस्व संग्रहण में सुधार हो सके।
