कुचाई के अरूवां-रोलाहातु में सेवा का अधिकार के
तहत शिविर, सरकार इस शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को उनकी
दहलीज पर सरकारी सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं-बीडीओ
kuchai
सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत शुक्रवार को कुचाई के सुदूरवर्ती क्षेत्र अरूवां और रोलाहातु पंचायत सचिवालय में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं उनसे उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन भी लिया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं का गोदभराई एवं बच्चों का मुह जुठी कराया गया।

इस कार्यक्रम का उदघाटन प्रमुख गुडडी देवी, उप प्रमुख सुखदेव सरदार, प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम, सासद प्रतिनिधि मान सिंह मुंडा, विधायक प्रतिनिधि धमेन्द्र सिंह मुंडा, मुखिया सरस्वती मिंज, मुखिया करम सिंह मुंडा, भरत सिंह मुंडा आदि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान आबुआ आवास, स्वास्थ विभाग, बाल बिकास परियोजना कार्यालय, कृर्षि विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम विभाग, पेशन, आवास, मनरेगा, आदि विभागों के द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को झारखंड सरकार के कल्याकारी योजनाओं का लाभ पहुचाया गया। मौके पर श्री देवगम ने कहा कि सेवा का अधिकार अधिनियम, 2011 आम नागरिकों को समयबद्ध सेवाएँ उपलब्ध कराने का एक मजबूत माध्यम है। इस शिविर के माध्यम से हम ग्रामीणों को उनकी दहलीज पर सरकारी सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। शिविर में लाभुकों को जाति प्रमाणपत्र, स्थानीय निवासी प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र जारी, संशोधन, नया व संशोधित राशन कार्ड, दाखिल खारिज वादों का निस्तारण, भूमि मापी, भूमि धारण प्रमाणपत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से संबंधित आवेदन सहित सेवा गारंटी अधिनियम में सूचीबद्ध अन्य लोक सेवाएं एवं ऑन-द-स्पॉट समस्या निवारण जैसी सभी प्रमुख सेवाएं प्रदान की गयीं। प्राप्त सभी आवेदनों को पोर्टल पर दर्ज किया गया एवं कई आवेदनों का तत्क्षण निस्तारण भी किया। इस दौरान मुख्य रूप से प्रमुख गुडडी देवी, उप प्रमुख सुखदेव सरदार, बीडीओ साधु चरण देवगम, सासद प्रतिनिधि मान सिंह मुंडा, विधायक प्रतिनिधि धमेन्द्र सिंह मुंडा, मुखिया सरस्वती मिंज, मुखिया करम सिंह मुंडा, भरत सिंह मुंडा, मुन्ना सोय, बीपीओ कुंदन बाजपेई, ब्लोक कोडिनेटर पंकज कुभकार, बीटीएम राजेश कुमार, सहायक अभियता गणेश महतो, मनरेगा लेखापाल कमल आदि उपस्थित थे।
