कुचाई के सुदूरवर्ती क्षेत्र गोमेयाडीह और छोटासेगोई
में सेवा का अधिकार के तहत लगा शिविर, परिसंपत्ति का वितरण,
कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करना उदेश्य,
kuchai
कुचाई के सुदूरवर्ती क्षेत्र गोमेयाडीह और छोटासेगोई पंचायत सचिवालय में सेवा का अधिकार के तहत आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं उनसे उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन भी लिया गया। उनके आवेदन पर उनकी समस्याओं का निष्पादन उक्त स्थल पर ही कर दिया गया। इस कार्यक्रम का उदघाटन मुखिया मंगल सिंह मुंडा, मुखिया लुदरी हेम्ब्रम सहित जनप्रतिनिधियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान आबुआ आवास, स्वास्थ विभाग, बाल बिकास परियोजना कार्यालय, कृर्षि विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम विभाग, पेशन, आवास, मनरेगा, आदि विभागों के द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को झारखंड सरकार के कल्याकारी योजनाओं का लाभ पहुचाया गया। वही लाभूकों से आवेदन भी लिया गया। वही सावित्री बाई फुले किशारी समृद्धि योजना, सोना सोबरन धोती-लुंगी साड़ी योजना, जाति, आवासीय प्रमाण पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना का प्रशस्ति पत्र, कृषकों को बीज आदि परिसंपतियो का वितरण किया गया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से कुचाई के हर गांव-पंचायत को कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करना है और हर व्यक्ति को इन योजनाओं से जोड़कर इसका लाभ सुनिश्चित कराना है। ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी और लाभ देना उद्देश्य है। इस दौरान मुख्य रूप से मुखिया मंगल सिंह मुंडा, मुखिया लुदरी हेम्ब्रम, बीपीओ कुंदन बाजपेई, बीटीएम राजेश दिवेदी, सहायक अभियता गणेश महतो, मनरेगा लेखापाल कमल, ब्लोक कोडिनटर पंकज कुभंकार, आदि उपस्थित थे।
September 6, 2026 4: 34 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
