खरसावां के प्लस टू राजकीय उच्च विद्यालय में हुई शिक्षक
अभिभावक की संगोष्ठी, विद्यार्थियों के बीच “2047 में भविष्य का भारत“
निबंध प्रतियोगिता के प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
kharsawan
खरसावां के प्लस टू राजकीय उच्च विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया,। जिसमें बहुसंख्य में गणमान्य अभिभावक शामिल हुए। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य माध्यमिक परीक्षा 2026 की तैयारी हेतु अभिभावकों को जानकारी दी गई। जिसकी प्रेरणा से छात्र पढाई में अभी से लग जाय। संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्या से सुश्री मंजू हेम्ब्रम ने की। उन्होंने बताया कि विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु सभी अभिभावकों से आवेदन की मांग की गई है। इच्छुक अभिभावक अपना नाम अंकित करायें जिनका चयन दिसम्बर में प्रस्तावित है। उन्होने कहा कि संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य छात्रों की प्रगति पर चर्चा करना, उनकी कमजोरियों और शक्तियों को पहचानना और एक बेहतर भविष्य के लिए एक साथ काम करने के तरीकों पर विचार करना है। बाकि अभिभावक बच्चों की दैनिक दिनचर्या और स्वास्थ्य के बारे में बताते हैं। यह माता-पिता को बच्चों की शिक्षा में अधिक सक्रिय रूप से शामिल होने के लिए प्रेरित करता है। इसके साथ ही आत्मशक्ति द्रस्ट आदिवासी समाज महासभा एवं अपना अधिकार संगठन सरायकेला के संयुक्त तत्वावधान में चित्रकला तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 2047 में भविष्य का भारत शीर्षक आधारित निबंध प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया। जिसमें रौनक हेम्ब्रम प्रथम, प्रिया नापित द्वितीय एवं देवा होनहागा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन्हे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संगोष्ठी में विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या पुष्पा बाखला, राज पंडा, गिरीधारी मुंडा, शरद चन्द्र सहित शिक्षक भी उपस्थित थे।
September 6, 2026 4: 28 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
