44वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2025 में झारखंड दिवस समारोह के अवसर पर छाया सरायकेला छऊ का जलवा,
Seraikela
सरायकेला। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया जा रहे 44वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2025 के दौरान झारखंड दिवस समारोह का आयोजन किया गया। एम्फी थियेटर में सांस्कृतिक कार्य निदेशालय पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा विभाग झारखंड सरकार द्वारा आयोजित उक्त समारोह में राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला के पूर्व निदेशक सह राष्ट्रीय संगीत नाटक अकादमी अवार्डी गुरु तपन कुमार पटनायक के नेतृत्व एवं निर्देशन में सरायकेला छऊ नृत्य का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के मुख्य सचिव अविनाश कुमार शाहिद अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

समझ में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा सरायकेला छऊ नृत्य के तहत राधा कृष्ण, माटिरो मोणीषो, झंडा ऊंचा रहे हमारा नृत्य रहा। मुख्य सचिव अविनाश कुमार एवं उद्योग तथा नगर विकास सचिव अरवा राजकमल ने मंच पर आकर गुरु तपन कुमार पटनायक सहित पूरे टीम का धन्यवाद किया। छऊ संगीत एवं नृत्य की धुन पर मौजूद सभी दर्शक भाव विभोर हो गए। छऊ नृत्य कलाकारों में सुश्री कुसमी पटनायक एवं विनय कुमार कर ने राधा कृष्ण, रजतेन्दु रथ ने झंडा ऊंचा रहे हमारा तथा सुश्री कुसमी पटनायक, संजय कर्मकार, सनत कुमार साहू, निवारण महतो, काली प्रसन्न सारंगी, विनय कुमार कर, होली कुम्हार, गंभीर चंद्र महतो एवं चंदन कवि ने माटीरो मोणीषो छऊ नृत्य की प्रस्तुति की। जबकि वाद्य कलाकारों में देवराज दुबे, प्रफुल्ल नायक, बाबूराम सरदार, पूर्ण चंद्र सरदार एवं गुरु तपन कुमार पटनायक ने प्रस्तुति कर लोगों का मन मोहा।
