*उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर में जन-सुविधाओं के विस्तार तथा पार्किंग व्यवस्था के लिए किया स्थल अवलोकन,
Sersikela
आज समाहरणालय भवन परिसर में आमजन की सुविधाओं—दो-पहिया एवं चार-पहिया वाहन पार्किंग, आगंतुकों हेतु प्रतीक्षा कक्ष, पेयजल, कैंटीन, शौचालय इत्यादि—के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार हेतु संभावित स्थलों के चयन के उद्देश्य से उपायुक्त, सरायकेला–खरसावाँ श्री नितिश कुमार सिंह द्वारा स्थल अवलोकन किया गया।

अवलोकन के क्रम में उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा, अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, अंचल अधिकारी गम्हरिया श्री प्रवीण कुमार तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त द्वारा समाहरणालय परिसर में विभिन्न जन-उपयोगी सुविधाओं के भूमि चिन्हांकन की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिया कि आगंतुकों के लिए बेहतर, स्वच्छ एवं व्यवस्थित सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चिन्हित स्थलों पर अग्रेतर आवश्यक कार्रवाई शीघ्र आरंभ की जाए।

इसके उपरांत उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह द्वारा समाहरणालय भवन के पीछे स्थित तालाब क्षेत्र का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने तालाब क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति एवं संभावित पर्यटन संभावनाओं को देखते हुए आवश्यकता अनुसार आगे की प्रक्रियात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए।
