खरसावां के दलाईकेला और जोजोडीह में सेवा का अधिकार
के तहत लगा शिविर, स्टॉल लगाकर पहुचाया गया योजनाओं का लाभ
ग्रामीणों जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले-प्रधान मांझी
kharsawan
सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत बुधवार को खरसावां प्रखंड के दलाईकेला और जोजोडीह पंचायत सचिवालयों में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार, के तहत शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लगाए गए विभागीय स्टॉलों पर सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अनेक सेवाएँ स्थल पर ही उपलब्ध कराई गईं तथा विभिन्न योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों के बीच परिश्रम-पत्रों का वितरण भी किया गया। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का विधिवत उदघाटन प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी, मुखिया मंगल सिंह जामुदा, ने दीप प्रज्जलीत कर किया। मौके पर श्री माझी ने कहा कि झारखंड सरकार ने ‘आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत सरकार घर-घर तक विकास योजना का लाभ पहुचानें का प्रयास कर रही है। ताकि ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ऑन-द-स्पॉट लाभ मिले। किसी भी ग्रामीणों को सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नही पडेगा। इस सफल कार्यक्रम के बाद भी जो ग्रामीण सरकारी योजना के लाभ से वंचित है। उन्हे पुनः लाभ पहुचानें के लिए आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया है। इसका उदेश्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक कर ऑन द स्पॉट लाभ पहुचाना है। ग्रामीण सरकार के जन कल्याकारी योजनाओं का लाभ ले। बीडीओ ने सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते अंतिम पायदान में खडे व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुचानें की बाते कही। इस दौरान मुख्य रूप से बीडीओ प्रधान माझी, मुखिया मंगल सिंह जामुदा, बाबलु महतो, बीपीओ बिना बाकिरा सहित विभिन्न् विभागों के कर्चमारी व ग्रामीण उपस्थित थे।
April 24, 2026 2: 30 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
