कुचाई के विभिन्न गांवो में लगातार भ्रमण के बाद बांगुरडीह
में आदिवासी यात्रा का समापन, आदिवासी संस्कृति एवं जीवन दर्शन
से जुड़ी वस्तुओं एवं परंपराओं को संरक्षित करने का लिया संक्लप,
kuchai
कुचाई प्रखंड के विभिन्न सुदूरवर्ती गांवो में लगातार भ्रमण के बाद मंगलवार को कुचाई के बांगुरडीह में आदिवासी यात्रा का समापन हो गया। इस दौरान आदिवासी समाज के लोगों ने आदिवासी संस्कृति एवं जीवन दर्शन से जुड़ी वस्तुओं एवं परंपराओं को संरक्षित करने का संक्लप लिया। विगत दस दिनों ने कुचाई के दस गांवो में आदिवासी यात्रा कर आदिवासी समाज से विलुप्त हो रही है जैसे आदीवासी खाना, जंगलों से प्राप्त होने वाली जड़ी बूटी वन उत्पाद एवं देशी बीज, अलग-अलग त्योहारों के गीत, आदिवासी आजीविका जैसी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सुझाव एवं संरक्षित करने हेतु विचार लिखित रूप में ज्ञान बक्सा मे भरा गया। यात्रा के इस अंतिम दिन में पूर्व शिक्षक समाजसेवी विजय सिंह सोय ने युवाओं के लिए आने वाले 20 सालों में किस तरह के गतिविधियां अपनाईजाए जिससे समाज सशक्त होगा। इस पर उन्होंने अपनी बातें रखी। आज के इस कार्यक्रम में बाईडिह ग्राम मुंडा राजमोहन गुदुवा, संजय बंदिया, जामबी सोय, विकाश सोय, सुरेंद्र गुदुवा, बांगुरडीह ग्राम मुंडा साधु चरण सोय, मनोज कुमार सोय, यशाम सोय, आकल सोय, पातर सोय, विरा केरकेट्टा, मालती सुंडी, जिवन सोय एवं छोटा चाकडी, बड़ा चाकडी, संकोड़ीह आदि के ग्रामीण शामिल थे।
July 23, 2026 9: 06 pm
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
