उत्पाद विभाग ने गम्हरिया के कमलपुर में छापामारी कर 270 लीटर( 31 पेटी) अवैध विदेशी शराब किया बरामद,
Gamharia
सरायकेला।उत्पाद विभाग द्वारा रविवार को गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कमलपुर में छापामारी करते हुए 270 लीटर( 31 पेटी) अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया है। उत्पाद विभाग के दारोगा अखिलेश कुमार के नेतृत्व में यह छापामारी हुई। जिसमें सहायक अवर निरीक्षक सौदागर पंडित, आरक्षि बरियर हेंब्रम एवं गृह रक्षक शामिल हुए।

अखिलेश कुमार ने बताया कि उत्पाद अधीक्षक के निर्देशानुसार यह छापामारी हुई है ।जिसमें विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि गम्हरिया थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव में राजू कैवत के घर में अवैध विदेशी शराब का स्टॉक है तथा यहां से अवैध रूप से इसका कारोबार भी चलता है। सूचना मिलने के साथ टीम द्वारा राजू कैवत के घर को चारों तरफ से घेर कर छापामारी की गई। छापामारी के दौरान के दौरान आरोपी भागने में सफल रहा। उन्होंने बताया कि 270 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया ।
