खरसावां मे 19 वां सीनियर स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप का क्वार्टर फाइनल मैच सरायकेला खरसावां और जमशेदपुर के बीच खेला जाएगा 23 नवबंर को
Kharsawan
झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 19 में सीनियर स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप का क्वार्टर फाइनल मैच सरायकेला खरसावां बनाम जमशेदपुर के मध्य 23 नवंबर को खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में खेला जाएगा। दोपहर 1 बजे आयोजित इस मैच के सफल आयोजन के लिए जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन की तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि राज्य स्तरीय इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए झारखंड राज्य को चार ग्रुप में बांटा गया था जिनमें खरसावां में सरायकेला खरसावां जिले की टीम ग्रुप चैंपियन बनी थी। खरसावां में खेलने वाली अन्य टीमों में खूंटी, चाईबासा, घाटशिला एवं सेरसा की टीम शामिल थी। अब झारखंड के अन्य जिलों में आयोजित ग्रुप मैचों में क्वार्टर फाइनल पहुंचने वाली टीमों के मैच विभिन्न एवेन्यू में आयोजित किया जा रहे हैं। 23 नवंबर को सरायकेला का मुकाबला जमशेदपुर से खरसावां में, रांची का मुकाबला लोहरदगा से रांची में, बोकारो का मुकाबला रामगढ़ से रामगढ़ में जबकि गोड्डा का मुकाबला गिरिडीह से गोड्डा में होगा।
June 8, 2026 7: 13 am
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
