काण्ड्रा के गिद्दीबेड़ा जंगल झाड़ स्थित मकान से पुलिस ने की छापामारी,अवैध विदेशी शराब को चोरी-छीपे जमा करने एवं बेचना के आरोप में चार को गिरफ्तार कर भेजा जेल, इनोभा, स्कार्पियो व इंडिगो गाड़ी जप्त,
Kandra
पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावाँ को मिले गुप्त सूचना के आधार पर एवं उनके द्वारा दिये गये निर्देशानुसार बी०एन० एस० एवं 47 (ए)/55 उत्पाद अधिनियम के तहत आज दिनांक- 20/11/25 को तड़के सुबह अवैध देशी शराब के विरूद्ध काण्ड्रा थाना अन्तर्गत ग्राम-गिद्दीबेड़ा जंगल झाड़ स्थित संतोष हेम्ब्रम के मकान से पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी काण्ड्रा विनोद कुमार मुर्मू के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल (1) पु०अ०नि० आकाश दीप (2) पु०अ०नि० श्याम बाबू राठौर, (3) स०अ०नि० दीपनारायण सिंह एवं सशस्त्र बल के साथ छापामारी किया गया।

छापामारी के क्रम में (1) सुखदेव कुम्भकर उम्र करीब 28 वर्ष, पिता- स्व० जितु कुम्भकर, सा० डीमना बस्ती, ऊपरटोला, थाना- उलीडीह, (2) साजन कुमार गुप्ता उम्र करीब 35 वर्ष, पिता- स्व० सुरेश प्रसाद, सा० जोड़ा मंदिर, डेहरी, अन- सन थाना- डेहरी, जिला- रोहतास, वर्तमान पता अपने जीजा रमेश प्रसाद सा० खुटाडीह, सोनारी, थाना- सोनारी के घर में किरायेदार, (3) आकाश राम उम्र करीब 45 वर्ष, पिता स्व० बंशीराम सा०- होमपाईप किशोरी नगर, साकची, थाना- सीतारामडेरा एवं (4) दीपक कुम्भकर, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता- अशोक कुम्भकर, सा० डीमना बस्ती, थाना- उलीडीह, सभी जिला पूर्वी सिंहभूम, को करीब अवैध विदेशी शराब UK No- 1- Deluxe Whisky 750 ml के (500 पेटी प्रत्येक पेटी में 12 पीस शराब) तथा शराब लदे तीन गाड़ी, (1) इनोभा गाड़ी नं0- JH05AS 7777 (2) स्कार्पियो गाड़ी नं0- JH05AF 3311 (3) इंडिगो गाड़ी नं0- JH05AG 2032 को जप्त किया गया है अवैध विदेशी शराब को चोरी-छीपे जमा करने एवं बेचना के आरोप में उपरोक्त चारो व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

इस छापामारी मे पुलिस ने UK No- 1- Deluxe Whisky 750 ml के (500 पेटी प्रत्येक पेटी में 12 पीस शराब, इनोभा गाड़ी नं0- JH05AS 7777, स्कार्पियो गाड़ी नं0- JH05AF 3311 एवं इंडिगो गाड़ी नं0- JH05AG 2032 को जप्त किया।
