कुचाई में बालिकाओं के लिए लगा लीगल लिट्रेसी क्लास,
शिक्षा व स्वास्थ्य संबंधी अधिकारों पर फोकस, प्रत्येक
बच्चे को शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार- रामगोविंद मिश्रा,
kuchai
झालसा रांची के निर्देशानुसार कुचाई प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कुचाई में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सरायकेला की ओर से बालिकाओं के बीच लीगल लिट्रेसी क्लास का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिवक्ता रामगोविंद मिश्रा ने शिक्षा व स्वास्थ्य संबंधी अधिकारों पर फोकस करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है। उन्होंने बच्चों को सुरक्षा, देखभाल, जन्म व राष्ट्रीयता और विचार व्यक्त करने के अधिकार के बारे में भी जानकारी दी। पीएलवी मुकेश कुमार साहू ने बाल विवाह को अपराध बताते हुए कहा कि अगर कोई अभिभावक बाल विवाह पर जोर दें तो उसका विरोध करें। उन्होंने कहा कि बालिकाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और किसी भी तरह की शोषण की स्थिति में तुरंत शिकायत करें। इस दौरान कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला के पीएलवी मुकेश कुमार साहु, लक्ष्मी गुन्दुवा, रमेश कुम्हार, सुरु माई सोय एवं प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय के प्राचार्य कुमारी विज्या लक्ष्मी प्रधान, डब्ल्यु कुमार सिंह शिक्षक) और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वॉर्डन किरण करुणा टोपनो एवं शिक्षिका चंचला बांकिरा उपस्थित थे।
September 6, 2026 4: 33 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
