कुचाई में कांग्रेस ने मनाई इंदिरा गांधी की 108वीं
जयंती, लौह महिला को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्र के विकास में
इंदिरा गांधी का बहुमूल्य योगदान-मान सिंह मुंडा,
kuchai
कुचाई के प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियों ने भारत की लौह महिला इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती मनाई। कांग्रेसियों ने प्रिय नेता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और इंदिरा गांधी अमर रहें जैसे नारे लगाए। इस अवसर पर बोलते हुए सांसद प्रतिनिधि मान सिंह मुंडा ने आधुनिक भारत के निर्माण में इंदिरा गांधी के अतुलनीय योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल में उनकी परिवर्तनकारी नीतियों के कारण भारत को एक नई दशा और दिशा मिली। उनके सबसे बड़े कामों में से एक हरित क्रांति ने भारत को खाद्य उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने में मदद की। इसके अलावा 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान उनकी निर्णायक भूमिका ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर एक नए देश बांग्लादेश का निर्माण कर दिया। उन्होंने दुनिया के शक्तिशाली देशों के विरोध के बावजूद 1974 में परमाणु विस्फोट करके भारत को पहली बार एक परमाणु शक्ति बनाया। उस समय उन्होंने भारत के हितों से समझौता किए बिना पश्चिमी दुनिया द्वारा लगाए गए अंतर्राष्ट्रीय दबाव और प्रतिबंधों का दृढ़ता और साहस के साथ सामना किया। इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से सांसद प्रीतिनिधि मान सिंह मुंडा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पागु मुंडा, राशिक लाल सोय, सुमित महतो, माधव महतो, श्याम लाल सोय, कानूराम सोय, बनवारी लाल सोय आदि शामिल थे।
October 22, 2026 7: 59 am
Breaking
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
- खरसावां के सांडेबुरू में ‘एक शाम सांडेबुरू के नाम’ कार्यक्रम, शिक्षा, विज्ञान, बचत और संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभागी पुरस्कृत,
- कुचाई में तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ संपन्न, बाबा एंड बाबा को पराजित कर अवटी एंड सान्वी बनी चैंपियन, विजेता को दिए दो लाख रुपये,
- खूंटपानी के लोहरदा में ग्रामीण शिक्षा सहायता केंद्र शुरू, गरीब बच्चों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद,
- तिरुपति बालाजी मंदिर में गूंजी खरसावां छऊ की गूंज, झारखंडी संस्कृति की छटा से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, ‘माया बंधन’ और ‘शिकार नृत्य’ की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन, राष्ट्रीय मंच पर कलाकारों ने बढ़ाया झारखंड का मान, ब्रह्मोत्सव में 169 कला दलों के करीब 3,700 कलाकारों ने लिया हिस्सा
- सिनी ओपी क्षेत्र में धारदार हथियार से वार कर 58 वर्षीय व्यक्ति की हत्या धातकीडीह गांव में वारदात से इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
- चांडिल में डकैती कांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार; 24 लाख के जेवरात बरामद कुरियर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा 32 पीस ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, 80 ग्राम सोना और 5142 ग्राम चांदी समेत अन्य सामान बरामद,
