खरसावां मॉडल स्कूल में बाल संसद का गठन एवं
शपथ ग्रहण समारोह, विद्यालय के सभी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं
गतिविधियों का नेतृत्व करना मेरा दायित्व है-बादल मुंडरी
kharsawan
खरसावां मॉडल स्कूल में प्रभारी प्रधानाचार्या बासुमति मिश्रा की अध्यक्षता में बाल संसद के चुनाव कराए गए। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाए, सात सदस्यीय समिति, रसोईया, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य तथा छात्र-छात्राए उपस्थित रहे। बाल संसद के चुनाव हेतु सभी सदस्यों द्वारा विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से विद्यालय के योग्य एवं प्रतिभाशाली छात्रों को बाल संसद मंत्रिमंडल के सदस्य के रूप में चयनित किया गया।
jharj
बाल संसद मंत्रियों को अभिनंदन एवं शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षक जीडी महन्त एवं शिक्षिका शशिबाला बागे ने सभी मंत्रियों को बारी-बारी से विद्यालय एवं छात्र हित के लिए शपथ दिलाई। चयनित मंत्रियों को विद्यालय के समग्र शैक्षणिक एवं सह-पाठयक्रम विकास हेतु विशेष दायित्व सौंपे गए हैं। बाल संसद मंत्रिमंडल का विस्तार में प्रधानमंत्री बादल मुण्डरी (11वीं), उपप्रधानमंत्री पार्वती माहली (11वीं), स्वास्थ्य मंत्री सादिया परवीन (9वीं), उपस्वास्थ्य मंत्री दिलनशी परवीन (9वीं), स्वच्छता मंत्री महेंद्र साहू (9वीं), उपस्वच्छता मंत्री अमन लोहार (8वीं), सुरक्षा एवं न्याय मंत्री निखिल प्रमाणिक (11वीं), उपसुरक्षा एवं न्याय मंत्री तूफान महतो (10वीं), पोषण मंत्री पूनम मांझी (9वीं), उपपोषण मंत्री राखी महतो(11वीं), उपस्थिति मंत्री सोनिया तियु (11वीं), उप उपस्थिति मंत्री अनीता सोय (8वीं), शिक्षा मंत्री सरस्वती महतो (11वीं), उपशिक्षा मंत्री अभिप्रिया पाणी (9वीं), कौशल विकास मंत्री ऋषि दास (11वीं), उपकौशल विकास मंत्री आदि कांडयांग(11वीं), पर्यावरण मंत्री सुमंत साहू (9वीं), उपपर्यावरण मंत्री तोसब महतो (8वीं), खेलकूद एवं संस्कृति मंत्री प्रतीक्षा कुमारी पात्रो (11वीं), उपखेलकूद एवं संस्कृति मंत्री धवलेश्वर प्रमाणिक (11वीं), संचार एवं संस्कृति मंत्री पूजा साहू (11वीं), उपसंचार एवं संस्कृति मंत्री दिव्या महतो(9वीं) आदि को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री बादल मुण्डारी ने कहा कि विद्यालय के सभी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का नेतृत्व करना मेरा दायित्व है। इसलिए सभी मंत्रियों के कार्यों का समन्वय कर विकास कार्यों को गति देंगे। छात्र हित से जुड़े प्रमुख मुद्दों को बाल संसद की कैबिनेट बैठक में पास कराकर विद्यालय प्रशासन के समक्ष अपनी बातों को रखेंगे। अंत में विद्यालय प्रबंधन समिति ने सभी निर्वाचित मंत्रियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल एवं जिम्मेदार नेतृत्व की उम्मीदें की। इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रशासन की और से शिक्षक सतीश सेन प्रधान, प्रभात कुमार महतो, विकास चंद्र महतो, सुनीता महतो, प्रियतम सिंह, चंदन महतो, पुष्पा रानी महतो, सुनीता देवी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
