जिला के वरिष्ठ अधिवक्ता सोनाराम महतो के आकस्मिक निधन पर जिला बार एसोसिएशन की शोक सभा, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि,
Seraikella
सरायकेला। जिला बार एसोसिएशन की एक आपात बैठक, मंगलवार क एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार के निर्देश अनुसार उपाध्यक्ष केएन अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता सोनाराम महतो के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। सभी अधिवक्ताओं ने मंगलवार को कामकाज ठप रखा।अधिवक्ता सोनाराम महतो का निधन 18 नवंबर 2025 की सुबह लगभग 3:30 बजे उनके निवास पर हो गया।
बैठक में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत महतो के कार्यकाल, योगदान एवं उनके जीवन मूल्यों को याद किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि श्री महतो का निधन अधिवक्ता संघ के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसे भरा नहीं जा सकता।
सोनाराम महतो का जन्म एक जनवरी 1948 को हुआ था। वे एक अच्छे शिक्षक थे। शिक्षक से सेवानिवृत्ति होने के पश्चात वे 2009 में अधिवक्ता संघ सरायकेला से जुड़े और तब से निरंतर विधिक सेवा में सक्रिय रहे। अधिवक्ता संघ की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान जॉइंट सेक्रेटरी जलेश कवि, केपी दुबे एवं अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
