सरायकेला के तिरीलडीह में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का संपन्न, जेएमपी कुकुडुंगरी को पराजित कर एसजेकेएस सारंगा जार बना चैंपियन, खिलाड़ी खेल के माध्यम से कॅरियर पर करें फोकस-गागराई
Seraikella
सरायकेला प्रखंड अंतर्गत तिरीलडीह फुटबॉल मैदान में एसजेकेएस सारंगा जार के द्वारा एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस फुटबॉल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में खरसावां विधायक दशरथ गागराई, सरायकेला उप प्रमुख वासुदेव महतो ने फुटबॉल को किक मारकर फाइनल खेल का शुभारंभ किया। इस फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में जेएमपी कुकुडुंगरी को 2-1 से पराजित कर एसजेकेएस सारंगा जार की टीम चैंपियन बनी।

फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता टीम एसजेकेएस सारंगा जार को 40 हजार व ट्रॉफी, उपविजेता टीम जेएमपी कुकुडुंगरी को 30 हजार व ट्रॉफी, तृतीय स्थान उर्बी स्पोर्टिंग टीम को 20 हजार, चौथे स्थान में रहे रोथो स्पोर्टिंगको 20 हजार रुपए देखकर सम्मानित किया। फुटबॉल प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र 16 टीमों ने भाग लिया।मौके पर श्री गागराई ने कहा कि फुटबॉल पूरे विश्व का लोकप्रिय खेल है। खेल से मानसिक संतुलन रहता है। खिलाड़ी खेल के माध्यम से कॅरियर पर फोकस करें। इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बसंती गागराई, सरायकेला उप प्रमुख वासुदेव महतो, घनश्याम हांसदा, प्रकाश महतो, लक्ष्मण महतो, मनसा टुडू, पंकज प्रधान, विश्वजीत नायक, रामप्रसाद नायक, श्याम नंदन किसकू आदि उपस्थित थे।
